दिल्ली में 35 हजार लोगों को खोज रही है सरकार

Published : Mar 25, 2020, 08:14 PM IST
दिल्ली में 35 हजार लोगों को खोज रही है सरकार

सार

फिलहाल दिल्ली सरकार के लिए विदेश से लौटे 35 हजार लोग मुसीबत बन गए हैं। जानकारी के मुताबिक ये 35 हजार लोग दिल्ली में ही हैं। लेकिन सरकार की नजरों से दूरे हैं।  अब ये दिल्ली सरकार के लिए समस्या बनते दिख रहे हैं। ये लोग विभिन्न से देशों से 1 मार्च 2020 के बाद भारत लौटे थे और दिल्ली में ही मौजूद हैं। लेकिन सरकार को अपने बारे में जानकारी नहीं दे रहे हैं।

नई दिल्ली।  देशभर में कोरोना का कहर जारी है। लेकिन जनता है कि कोरोना को लेकर अभी तक संवेदनशील नहीं हुई है।  तभी तो  राजधानी दिल्ली से 35 हजार लोग गायब हैं और इन्हें सरकार खोज रही है। क्योंकि घबराने की बात  ये है कि ये 35 हजार लोग विदेश से लौटे हैं। जिसमें कोरोना वायरस के संक्रमित होने का खतरा है।

फिलहाल दिल्ली सरकार के लिए विदेश से लौटे 35 हजार लोग मुसीबत बन गए हैं। जानकारी के मुताबिक ये 35 हजार लोग दिल्ली में ही हैं। लेकिन सरकार की नजरों से दूरे हैं।  अब ये दिल्ली सरकार के लिए समस्या बनते दिख रहे हैं। ये लोग विभिन्न से देशों से 1 मार्च 2020 के बाद भारत लौटे थे और दिल्ली में ही मौजूद हैं। लेकिन सरकार को अपने बारे में जानकारी नहीं दे रहे हैं। सरकार के आदेश के बाद राजधानी दिल्ली पूरी तरह लॉकडाउन हो चुकी है और आज ही दिल्ली में कोरोना पॉजिटिव के पांच नए मामले सामने आए हैं।

 जो सरकार के लिए खतरनाक संदेश है। अभी तक देश में 606 मरीज संक्रमित पाए हैं जबकि 40 मरीज पूरी तरह से ठीक हो चुके हैं। वहीं देशभर में अभी तक 11 लोगों की मौत जानलेवा कोरोना वायरस से हुई है।  अभी तक महाराष्ट्र में सबसे ज्यादा मामला सामने आए हैं वहीं केरल इस मामले में दूसरे नंबर है।  लेकिन राजधानी दिल्ली में अभी तक 35 लोग कोरोना से संक्रमित हैं।

फिलहाल सरकार ने निर्देश दिए हैं कि विदेश से लौटे इन लोगों का जानकारी एकत्रित कर इन लोगों को घरों में रहने को कहा जाए। हालांकि दिल्ली समेत देश के सभी राज्यों में लॉकडाउन है। लेकिन सरकार इन लोगों को लेकर परेशान है।  क्योंकि एक छोटी सी गलती भयावह रूप ले सकती है। गौरतलब है कि मंगलवार को पीएम नरेंद्र मोदी ने पूरी तरह लॉकडाउन का ऐलान किया था। ये लॉक डाउन 14 अप्रैल तक जारी रहेगा।

PREV

Recommended Stories

क्या आपको भी बहुत गुस्सा आता है? ये कहानी आपकी जिंदगी बदल देगी!
सड़कों से हटेंगी आपकी स्लीपर बसें? NHRC के आदेश ने मचाई खलबली