
जम्मू कश्मीर के अनंतनाग जिले में आतंकवादियों ने सुरक्षाबलों पर एक ग्रेनेड फेंका जिसमें तीन महिलाओं और सीआरपीएफ के दो जवान समेत सात लोग घायल हो गए।
पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि आतंकवादियों ने अनंतनाग इलाके के शेरबाग में सुरक्षाबलों पर ग्रेनेड फेंका। उन्होंने बताया कि ग्रेनेड विस्फोट में सीआरपीएफ के दो जवान और पांच नागरिकों समेत सात लोग घायल हो गए। घायलों में तीन महिलाएं भी शामिल हैं।
पुलिस ने मामला दर्ज कर घटना की जांच शुरू कर दी है। दक्षिण कश्मीर में पिछले दो दिनों में सुरक्षाबलों पर ग्रेनेड हमले की यह दूसरी घटना है। आतंकवादियों ने बुधवार को कुलगाम जिले में एक पुलिस थाने पर ग्रेनेड फेंका था जिसमें तीन नागरिक घायल हो गए थे।
"
MyNation Hindi पर पाएं आज की ताजा खबरें (Aaj Ki Taza Khabar)। यहां आपको राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ब्रेकिंग न्यूज़ और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं की तुरंत और भरोसेमंद जानकारी मिलती है। राजनीति, अर्थव्यवस्था, खेल, मनोरंजन और टेक सहित हर बड़ी खबर पर रहें अपडेट—तेज, सटीक और आसान भाषा में।