दांत टूटे-जीभ पर घाव-चेहरे पर जले के निशान, डस्टबिन से खाना, 6 महीने तक ऐसी दरिंदगी की सुनकर कांप उठा हर शख्‍स

Rajkumar Upadhyaya |  
Published : Sep 27, 2023, 04:20 PM ISTUpdated : Sep 27, 2023, 04:21 PM IST
दांत टूटे-जीभ पर घाव-चेहरे पर जले के निशान, डस्टबिन से खाना, 6 महीने तक ऐसी दरिंदगी की सुनकर कांप उठा हर शख्‍स

सार

असम में आर्मी के मेजर और उनकी पत्नी पर 16 साल की नाबालिग नौकरानी को शारीरिक व मानसिक रूप से प्रताड़ित करने के आरोप लगे हैं। दंपत्ति को अरेस्ट कर लिया गया है। पास्को व एसएसी/एसटी एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है।

गुवाहाटी। असम में आर्मी के मेजर और उनकी पत्नी पर 16 साल की नाबालिग नौकरानी को शारीरिक व मानसिक रूप से प्रताड़ित करने के आरोप लगे हैं। दंपत्ति को अरेस्ट कर लिया गया है। पास्को व एससी/एसटी एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है। नौकरानी के दांत टूटे पाए गए हैं, साथ ही शरीर पर जलने के निशान भी हैं। मेडिकल रिपोर्ट में नाक की हड्डी टूटने और जीभ पर गहरे घाव की जानकारी मिली है। 

शरीर पर चोटों के निशान, 6 महीने तक प्रताड़ना

जानकारी के अनुसार, 16 वर्षीय नाबालिग को ज्यादातर समय बिना कपड़ों के ही रखा जाता था। उसे पूरे शरीर पर चोटों के निशान थे। बताया जा रहा है कि नाबालिग नौकरानी के साथ दंपत्ति ने करीबन 6 महीने तक दुर्व्यवहार किया। लड़की को कई बार भूखा रखा गया। खाना मांगने पर डस्टबिन से उठाकर खाना दिया जाता था। नाबालिग लड़की खुद पर हुए जुल्मों की दास्तां सुनाते हुए फूट-फूट कर रोई। उसका दर्द देखकर थाने में मौजूद हर शख्स की आंखें नम हो गई।  

निर्वस्त्र करके पिटाई, खून चाटने पर किया मजबूर

लड़की ने आरोप लगाया कि उसे निर्वस्त्र करके पीटा जाता था और जब वह लहूलुहान हो जाती थी, तो उसे मजबूर किया जाता था कि वह अपना खून खुद चाटे। जब वह इसका विरोध करती थी, तो उसे कमरे में बंद कर दिया जाता था। बालों से पकड़कर घसीटा जाता था। मेजर की पत्नी उसकी बेलन से पिटाई करती थी। आरोपी दंपत्ति अपनी सफाई में बोला कि नाबालिग लड़की को चोटें सीढ़ियों से गिरने की वजह से लगीं।

असम आने पर लड़की ने परिवार को सुनाया दुखड़ा

दरअसल, आरोपी मेजर ने पीड़िता को बच्चों की देखभाल के लिए अपने घर पर रखा था। पीड़ित को दम्पत्ति अपने साथ हिमाचल प्रदेश के पालमपुर ले गया। जहां उसे शारीरिक और मानसिक रूप से प्रताड़ित किया गया। जब वह अपने घर असम आई तो परिवार को अपना दुखड़ा सुनाया। परिवार ने पीड़िता का मेडिकल कराया और पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। उसके बाद एक्शन में आई पुलिस ने आरोपियों को अरेस्ट कर लिया।

बुजुर्ग महिला की तरह दिख रही थी 16 वर्षीय लड़की

पीड़िता की मां ने मीडिया से बातचीत में कहा कि लड़की घर पहुंची तो उसे पहचानने में मुश्किल हो रही थी। सिर्फ 16 साल की लड़की एक बुजुर्ग महिला की तरह दिख रही थी। दांत टूटे हुए थे, चेहरे पर जले के निशान के अलावा कान कटे हुए थे। वह कठिनाई से बोल पा रही थी।

ये भी पढें-Asian Games 2023: भारत ने 41 साल बाद घुड़सवारी में रचा इतिहास, राजस्थान की बेटी ने जीता गोल्ड...

PREV

MyNation Hindi पर पाएं आज की ताजा खबरें (Aaj Ki Taza Khabar)। यहां आपको राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ब्रेकिंग न्यूज़ और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं की तुरंत और भरोसेमंद जानकारी मिलती है। राजनीति, अर्थव्यवस्था, खेल, मनोरंजन और टेक सहित हर बड़ी खबर पर रहें अपडेट—तेज, सटीक और आसान भाषा में।

Read more Articles on

Recommended Stories

Surat News: केंडोर IVF सेंटर के 6 साल पूरे, निःसंतान दंपतियों के लिए विशेष रियायत
Surat News: जीएम ग्रुप ने अभिनेता प्रतीक गांधी को बनाया ब्रांड एंबेसडर, सूरत इंडस्ट्रियल पार्क को नई पहचान