mynation_hindi

Ujjain Rape Case: अर्धनग्न अवस्था में भटकती रही मासूम, दुकारते रहे लोग, झकझोर देगा CCTV फुटेज

Anshika Tiwari |  
Published : Sep 27, 2023, 02:15 PM ISTUpdated : Sep 27, 2023, 02:34 PM IST
Ujjain Rape Case: अर्धनग्न अवस्था में भटकती रही मासूम, दुकारते रहे लोग, झकझोर देगा CCTV फुटेज

सार

Ujjain Rape Case: उज्जैन से मानवता को शर्मसार करने देने वाली घटना सामने आई है। जहां 12 साल की नाबालिग बच्ची खून से लखपथ अवस्था में सड़कों पर भटकती रही और लोगों से मदद मांगती रही लेकिन किसी का दिल नहीं पसीजा। घटना के बाद पीड़िता को अस्पताल ले जाया गया। जहां मासूम के साथ बल्तकार की पुष्टि हुई है। 

उज्जैन। महाकाल की नगरी उज्जैन से मात्र 15 किलोमोटी दूर स्थित बड़नगर रोड पर लगे CCTV कैमरे में एक ऐसी घटना कैद हुई जो मानवता को अंदर से झकझोर कर रख देगी। फुटेज में खून से लतपत 12 साल की लड़की अर्धनग्न होकर सड़क पर चल रही है। घर-घर जाकर मदद मांग रही है लेकिन इसे पत्थर दिल समाज का दिल नहीं पसीजा। लोग तमाशबीन बन रहे, मानवता तो तब शर्मसार हो गई जब एक आदमी ने उसे भगा तक दिया। वो फिर भी तन ढकने के लिए सड़कों पर भटकती रही और मदद मांगती रही। लड़की की ऐसी हालत देख एक आश्रम में मौजूद पुजारी ने लड़की को तौलिए ढका और उसका अस्पताल ले गए जहां मेडिकल जांच में बलात्कार की पुष्टि हुई है। 

लड़की को इलाज के लिए इंदौर रेफर

गंभीर चोटों के कारण पीड़िता को इलाज के लिए इंदौर ले जाया गया। जानकारी के अनुसार लड़की की हालत अब स्थिर है। पुलिस ने मामले को संज्ञान में लेते हुए अज्ञात आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वहीं पुलिस अधिकारियों ने बताया कि आरोपियों को पकड़ने के लिए स्पेशल टीम का गठन किया गया है। 

परिवारवालों की तलाश में जुटी पुलिस

फिलहाल पुलिस पीड़िता के परिजनों के बारे में जानकारी जुटाने का प्रयास कर रही है। बताया जा रहा है, पीड़िता प्रयागराज की रहने वाली है। वहीं प्रयागराज पुलिस से संपर्क कर परिवारवालों से संपर्क करने की कोशिश कर रही है। वहीं एमपी पुलिस CCTV फुटेज खंगाल रही है। पुलिस की जांच में ये भी सामने आया कि हार्ट स्पेशल रोड पर एक ऑटो ड्राइवर बच्ची के साथ दिखाई दिया। पुलिस ड्राइवर को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। 
 

ये भी पढ़ें- लापरवाही की हद ! नाश्ता करने बैठे पुलिसकर्मियों के उड़े होश, जब देखा...

 

PREV

Latest Stories

श्री बजरंग सेना अध्यक्ष हितेश विश्वकर्मा का अनोखा जन्मदिन, लगाएंगे एक लाख पौधे
Oshmin Foundation: ग्रामीण भारत में मानसिक शांति और प्रेरणा का एक नया प्रयास, CSR का एक उत्कृष्ट उदाहरण
गर्भवती होते हुए भी क्रैक किया UPSC! पद्मिनी सेहरावत के UPSC सफर की कहानी जो आपको भी करेगी प्रेरित