जानें मनोहर लाल खट्टर ने राहुल गांधी को क्यों कहा पप्पू

Published : Feb 12, 2019, 03:11 PM IST
जानें मनोहर लाल खट्टर ने राहुल गांधी को क्यों कहा पप्पू

सार

हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने हाल के जिंद में उपचुनाव के बाद कांग्रेस की हार पर बड़ा बयान दिया है। खट्टर ने कहा कि जिंद से उपचुनाव लड़ने वाला कांग्रेस का नेता मौजूदा विधायक है और कांग्रेस पार्टी ने उसे फिर उपचुनाव का टिकट दिया है।

हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने हाल के जिंद में उपचुनाव के बाद कांग्रेस की हार पर बड़ा बयान दिया है। खट्टर ने कहा कि जिंद से उपचुनाव लड़ने वाला कांग्रेस का नेता मौजूदा विधायक है और कांग्रेस पार्टी ने उसे फिर उपचुनाव का टिकट दिया है। ये कांग्रेस पार्टी में पप्पू ही कर सकता है।

खट्टर ने कहा कि राज्य में भाजपा की जीत ने तय कर दिया है कि राज्य की जनता भाजपा सरकार से खुश है। उन्होंने कहा कि जिंद के उपचुनाव में कांग्रेस ने मौजूदा विधायक रणदीप सुरजेवाला को टिकट दिया। ये काम पप्पू ही कर सकता है। राजनीति में राहुल गांधी को अकसर नेता लोग तंज कसते हुए पप्पू कहते हैं। जिंद में हुए उपचुनाव के बाद भाजपा और विपक्षी दलों के बीच में काफी बयानबाजी शुरू हो गयी थी। लेकिन अब इस मामले में हरियाणा के सीएम भी मनोहर लाल खट्टर भी कूद गए हैं।

मनोहर लाल खट्टर ने पहली बार कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी पर तंज कसते हुए 'पप्पू'  कहकर पुकारा। उन्होंने कहा कि जींद उपचुनाव में विधायक होते हुए भी किसी को विधयाक का चुनाव लड़वाने का काम राजनीति में पप्पू ही कर सकता है। कांग्रेस अध्यक्ष ने देश के इतिहास में पहली बार विधायक को ही विधायक बनने के लिए टिकट दिया। असल में कांग्रेस ने जींद उपचुनाव को लेकर कैथल के विधायक रणदीप सुरजेवाला को अपना प्रत्याशी बनाया था।

खट्टर ने कहा कि मैंने विधायक के चुनाव में किसी सांसद, जिला पार्षद, नगर पार्षद को चुनाव लड़वाते तो देखा, मगर किसी विधायक को विधायक बनने के लिए चुनाव लड़ते नहीं देखा। जिंद के चुनाव ने भाजपा ने जीत दर्ज कर ली थी, जबकि भाजपा के बागी राजकुमार सैनी की पार्टी का प्रत्याशी तीसरे स्थान पर आया था। हालांकि चुनाव के बाद कांग्रेस ने राज्य सरकार धांधली का आरोप लगाया था।

PREV

Recommended Stories

Surat Sarvajanik University Convocation: भव्य दीक्षांत समारोह में 53 छात्रों को गोल्ड मेडल और 2114 स्टूडेंट्स को मिली डिग्री
Surat News: व्हाइट लोटस इंटरनेशनल स्कूल में नाइट कैंप, स्काई गेज़िंग और रचनात्मक गतिविधियों से बच्चों ने सीखा नया अनुभव