हरियाणा में नायब सिंह सैनी सरकार: 5 मंत्रियों ने ली शपथ, जानिए कौन-क्या डिटेल में

Rajkumar Upadhyaya |  
Published : Mar 12, 2024, 06:46 PM ISTUpdated : Mar 12, 2024, 06:50 PM IST
हरियाणा में नायब सिंह सैनी सरकार: 5 मंत्रियों ने ली शपथ, जानिए कौन-क्या डिटेल में

सार

बीजेपी ने हरियाणा में एक ही दिन में बड़ा राजनीतिक दांव चला। सुबह मनोहर लाल सरकार गिरी और शाम को नायब सिंह सैनी ने सीएम पद की शपथ ली। 

Haryana Politics News: बीजेपी सांसद नायब सिंह सैनी ने मंगलवार को मनोहर लाल खट्टर के पैर छूकर हरियाणा के नये सीएम पद की शपथ ली। कुछ घंटो पहले ही मनोहल लाल खट्टर ने अपने पद से त्यागपत्र दिया था। आनन-फानन में बीजेपी विधायक दल की बैठक बुलाई गई और नायब सिंह को विधायक दल का नेता चुन लिया गया। सैनी के साथ 5 मंत्रियों ने भी शपथ ली है। खास यह है कि शपथ लेने वाले सभी मंत्री मनोहर लाल सरकार में मंत्री थे। आइए उनके बारे में जानते हैं।

कौन हैं कंवरपाल सिंह?

मनोहर लाल खट्टर सरकार में मंत्री रहे कंवरपाल सिंह ने फिर मंत्री बने। पिछली सरकार में वह स्कूली शिक्षा, पर्यावरण, वन एवं वन्यजीव, विरासत और पर्यटन, संसदीय मामले, आतिथ्य जैसे विभाग संभाल रहे थे। हरियाणा के यमुनानगर की जगाधारी सीट से विधायक हैं। 

परिवहन मंत्री थे मूलचंद शर्मा

पिछली सरकार में परिवहन, खान एवं भूविज्ञान, चुनाव और उच्च शिक्षा मंत्री रहे मूलचंद शर्मा भी नायब सिंह सैनी सरकार में मंत्री बने हैं। वह फरीदाबाद की वल्लभगढ़ सीट से विधायक हैं। 

निर्दलीय विधायक रणजीत सिंह भी बने मंत्री

हरियाणा के सिरसा की रानिया विधानसभा से विधायक रणजीत सिंह भी मंत्री बने हैं। मनोहर सरकार में वह कारागार और बिजली मंत्री थे। उनके पिता चौधरी देवीलाल देश के डिप्टी पीएम रह चुके हैं।

पूर्व कृषि मंत्री जय प्रकाश दलाल ने फिर ली शपथ

भिवानी से बीजेपी विधायक जय प्रकाश दलाल भी मंत्री बने हैं। मनोहर लाल सरकार में वह कृषि एवं किसान कल्याण, पशुपालन एवं डेयरी, मत्स्य पालन, कानून एवं विधान मंत्री थे। 

पूर्व सहकारिता मंत्री डॉ. बनवारी लाल भी कैबिनेट में

मनोहर लाल सरकार में सहकारिता और पब्लिक हेल्थ इंजीनियरिंग विभाग संभाल रहे डॉ. बनवारी लाल को भी मंत्री बनाया गया है। वह रेवाड़ी की बावल विधानसभा सीट से विधायक हैं। 

ये भी पढें-Haryana Politics News: कौन हैं नायब सिंह सैनी? बने हरियाणा के 11वें सीएम..

PREV

MyNation Hindi पर पाएं आज की ताजा खबरें (Aaj Ki Taza Khabar)। यहां आपको राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ब्रेकिंग न्यूज़ और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं की तुरंत और भरोसेमंद जानकारी मिलती है। राजनीति, अर्थव्यवस्था, खेल, मनोरंजन और टेक सहित हर बड़ी खबर पर रहें अपडेट—तेज, सटीक और आसान भाषा में।

Recommended Stories

Surat News: केंडोर IVF सेंटर के 6 साल पूरे, निःसंतान दंपतियों के लिए विशेष रियायत
Surat News: जीएम ग्रुप ने अभिनेता प्रतीक गांधी को बनाया ब्रांड एंबेसडर, सूरत इंडस्ट्रियल पार्क को नई पहचान