
महोबा। यूपी के महोबा जनपद अंर्तगत कबरई थाना क्षेत्र के पहरा गांव के पास 12 मार्च को दोपहर एक बड़ी दुर्घटना हो गई। जिसमें चार मजदूरों की जान चली गई। कई मजदूर एक बड़ी चट्टान के नीचे दबे हुए थे। जिन्हें रेस्क्यू करके निकाला गया। 7 घायल मजदूरों को अस्पताल भेज दिया गया है। नाराज परिजनों ने जमकर हंगामा भी किया। पुलिस ने समझा बुझाकर लोगों को शांत कराया है। दूसरी तरफ जिला प्रशासन ने अभी 3 लोगों के मौत की पुष्टि की है। एक की हालत गंभीर बताई जा रही है।जबकि ग्रामीणों का कहना है कि 4 लोगों की मौत हुई है।
सीएम योगी ने लिया घटना का संज्ञान
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मामले का संज्ञान लिया है और अधिकारियों को रेस्क्यू अभियान तेज करने को कहा है। जानकारी होने पर मजदूरों के परिजन और गांव के सैकड़ो में घटनास्थल पर पहुंच गए हैं।
राहत एवं बचाव कार्य में जुटी टीमे
कबरई थाने की पुलिस का कहना है कि राहत एवं बचाव का कार्य जारी है। चार घायलों को बाहर निकाला गया था। जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पोकलैंड, जेसीबी समेत अन्य मशीनरी बुलाकर पत्थरों को हटाने का कार्य जारी है। यह हादसा चट्टान तोड़ने के लिए किए गए विस्फोट के दौरान हुआ बताया जा रहा है।
डीएम मृदुल ने कहा 3 की हुई मौत, 8 घायल
महोबा जिलाधिकारी मृदुल चौधरी ने बताया कि सरकारी पट्टे का काम किया जा रहा था, तभी अचानक हादसा हो गया। जिसमे काम कर रहे 3 मजदूरों की मलबे में दबकर मौत हो गई है। जबकि एक की हालत अभी गंभीर बनी हुई है। मलबे में दबे 7 अन्य लोगों को निकालकर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जिनकी हालत खतरे से बाहर है। मौके पर एसपी अपर्णा गुप्ता सहित चार थानों की फोर्स मौजूद हैं. मृतकों के परिजनों को समझाया गया है। हर संभव मदद का भरोसा दिया गया है।
ये भी पढ़ें.....
Breaking News: जैसलमेर में फाइटर प्लेन क्रैश, हॉस्टल में घुसा विमान, धमाके से दहला इलाका
MyNation Hindi पर पाएं आज की ताजा खबरें (Aaj Ki Taza Khabar)। यहां आपको राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ब्रेकिंग न्यूज़ और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं की तुरंत और भरोसेमंद जानकारी मिलती है। राजनीति, अर्थव्यवस्था, खेल, मनोरंजन और टेक सहित हर बड़ी खबर पर रहें अपडेट—तेज, सटीक और आसान भाषा में।