लेडी डॉन दूल्हन की सुरक्षा में 10 CCTV कैमरे...अभेद्य किला बना काला जठेड़ी का घर...NIA समेत कई एजेंसियां Alert

Surya Prakash Tripathi |  
Published : Mar 10, 2024, 05:52 PM ISTUpdated : Mar 10, 2024, 05:55 PM IST
लेडी डॉन दूल्हन की सुरक्षा में 10 CCTV कैमरे...अभेद्य किला बना काला जठेड़ी का घर...NIA समेत कई एजेंसियां Alert

सार

हरियाणा की लेडी डॉन अनुराधा चौधरी ने गैंगस्टर संदीप उर्फ काला जठेड़ी को अपना दूसरा बेटर हॉफ चुना है। दोनों 12 मार्च को दिल्ली में शादी के पवित्र बंधन में बंधने जा रहे हैं। इसके लिए लेडी डान अनुराधा के साथ साथ संदीप उर्फ काला जठेड़ी की सुरक्षा बढ़ा दी गई है।

सोनीपत। हरियाणा की लेडी डॉन अनुराधा चौधरी ने गैंगस्टर संदीप उर्फ काला जठेड़ी को अपना दूसरा बेटर हॉफ चुना है। दोनों 12 मार्च को दिल्ली में शादी के पवित्र बंधन में बंधने जा रहे हैं। इसके लिए लेडी डान अनुराधा के साथ साथ संदीप उर्फ काला जठेड़ी की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। लेडी डान अनुराधा सोनीपत के जिस घर में रहती है, वहां सुरक्षा में 10 CCTV कैमरे लगाए गए हैं।  गैंगस्टर संदीप उर्फ काला जठेड़ी का ये घर सोनीपत के जठेड़ी गांव में है। यहां NIA समेत देश के कई राज्यों की पुलिस छापेमारी कर चुकी है। इन कैमरों के जरिए घर के आसपास आने-जाने वालों पर नजर रखी जा रही है। जिससे कोई भी आहट हो तो घर में रहने वाले लोग तुरंत अलर्ट हो जाएं। काला जठेड़ी का ये घर भीड़भाड़ वाले इलाके में है।

 

लेडी डॉन अनुराधा चौधरी ने गैंगस्टर काला जठेड़ी को चुना दूसरा बेटर हॉफ
सोनीपत के जठेड़ी स्थित इस घर पर विरोधी गैंग की नजर होती है। विरोधी गैंग के हमले की आशंका को देखते हुए घर के चप्पे चप्पे पर CCTV कैमरे लगे गए हैं। अनुराधा चौधरी ने कहा कि यहां 10 CCTV कैमरे लगे हैं। संदिग्ध पर नजर रखी जा रही है। गाड़ी नंबर नोट किए जाते हैं। सभी को एलर्ट मोड पर रखा गया है,  ताकि अगर कोई अटैक करने आए तो मोर्चा लिया जा सके। हर किसी की नजर सीसीटीवी पर रहती है।

 

मैडम मिंज और काला जठेड़ी की शादी पर 4 राज्यों की पुलिस, सेंट्रल एजेंसियों की नजर
बात दें कि अनुराधा चौधरी उर्फ मैडम मिंज 12 मार्च को काला जठेड़ी से शादी करने जा रही है। इस शादी पर 4 राज्यों की पुलिस और सेंट्रल एजेंसी की नजर होगी। इस शादी पर संदीप उर्फ काला जठेड़ी के विरोधी गैंग की भी नजर है। संदीप उर्फ काला जठेड़ी पर 7 लाख का इनाम था। फिलहाल वह तिहाड़ जेल में बंद है।  एक समय अनुराधा चौधरी राजस्थान के कुख्यात गैंगस्टर आनंदपाल के गिरोह से जुड़ी थी। 15 साल तक क्राइम की दुनिया में रही अनुराधा अब गैंगस्टर की दुल्हन बनने जा रही है। लेडी डॉन अनुराधा चौधरी उर्फ मैडम मिंज की शादी कोई मामूली नहीं है, इसको लेकर दिल्ली पुलिस के हाथ पांव फूले हुए हैं। इस शादी पर 4 राज्य (दिल्ली, हरियाणा, राजस्थान, पंजाब) की पुलिस और सेंट्रल एजेंसी NIA की भी नजर होगी।गौरतलब है कि अनुराधा के पहले पति दीपक मिंज हैं। जिन्हें उसने तभी छोड़ दिया था, जब वो अपराध की अंधेरी दुनिया में आ गई थी।

 

शादी के लिए गैंगस्टर काला जठेड़ी को मिली है 6 घंटे की पेरोल
शादी की इजाजत दिल्ली की कोर्ट ने दी है। इसके लिए तिहाड़ जेल में बंद संदीप उर्फ काला जठेड़ी को 6 घंटे की पेरोल मिली है। लेकिन ये 6 घंटे दिल्ली पुलिस और हरियाणा पुलिस के लिए बेहद चैलेंजिंग होने जा रहे हैं। इस शादी पर सिर्फ पुलिस ही नहीं, बल्कि कई कुख्यात गैंगस्टर्स की नजर भी होगी। गैंगस्टर संदीप उर्फ काला जठेड़ी पर दर्जनभर से ज्यादा हत्या समेत कई संगीन मामले दर्ज हैं। जिसका क्राइम सिंडीकेट लारेंस बिश्नोई से भी बड़ा है।

 

लेडी डॉन ने कहा, "मैं वकालत कर रही हूं, संदीप का केस खुद लडूंगी"
अनुराधा चौधरी ने कहा कि संदीप क्राइम का रास्ता छोड़ रहा है। मैं क्राइम का रास्ता छोड़ चुकी हूं। मैं वकालत कर रही हूं। संदीप का केस लडूंगी। हम दोनों दोबारा निर्मल लाइफ जीना चाहते हैं। जब तक शादी न हो जाए। भरोसा नहीं होगा, शादी रोकने की कोशिश हो रही है। NIA समेत कई एजेंसियों ने कई बार रेड की। हमारे खिलाफ कुछ नहीं मिला। लेडी डॉन ने कहा कि काला जठेड़ी से मिलना ऊपर वाले की मर्जी थी। सात फेरे हमने पहले भी लिए हैं, लेकिन हम कानूनी तौर पर शादी करने जा रहे हैं। 16 साल बाद संदीप की अपने घर में वापसी होगी। भले कुछ टाइम के लिए ही सही. विरोधी गैंग आराम से टीवी पर शादी देखें, हो सके तो आशीर्वाद दें। मुझे नहीं लगता डिपार्टमेंट के आगे वो कुछ कर पाएंगे। शादी में 100-150 मेहमान होंगे. कुछ परिवार के लोग, वकील और मीडिया होगा। मैं क्राइम छोड़ चुकी हूं। डिपार्टमेंट जानता है कि हमने सब छोड़ दिया। मैं संदीप का केस खुद लडूंगी। 

ये भी पढ़ें.....
West Bengal: नुसरत जहां, मिमी चक्रवर्ती का TMC ने काटा टिकट, शत्रुघ्न, कीर्ती को मौका, ये हैं 42 सीटों के नाम

PREV

MyNation Hindi पर पाएं आज की ताजा खबरें (Aaj Ki Taza Khabar)। यहां आपको राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ब्रेकिंग न्यूज़ और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं की तुरंत और भरोसेमंद जानकारी मिलती है। राजनीति, अर्थव्यवस्था, खेल, मनोरंजन और टेक सहित हर बड़ी खबर पर रहें अपडेट—तेज, सटीक और आसान भाषा में।

Recommended Stories

Surat News: Skyera Airhostess Training Institute के छात्रों को मिला Hospitality Industry का प्रैक्टिकल अनुभव
CBSE 12th Board Result 2026: सूरत के GD Goenka International School के छात्रों का शानदार प्रदर्शन, 13वीं बार 100% रिजल्ट