
जयपुर। राजस्थान की राजधानी जयपुर में एक दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है। जहां एक हॉकर की हत्या सिर्फ इस बात के लिए कर दी गई क्योंकि उसने अखबार के पैसे मांगे थे। इसके बाद इस घटना ने सांप्रदायिक रंग ले लिया। जिसके बाद भारी संख्या में पुलिसबल तैनात किया गया। ताकि और ज्यादा बवाल न बढ़ सके।
जानकारी के मूताबिक जयपुर के खो नागोरियान क्षेत्र में अखबार के हॉकर मुन्ना की रफीक नाम के एक आदमी ने कुल्हाड़ी से काट कर हत्या कर दी। मुन्ना का कसूर सिर्फ इतना था कि उसने रफीक से अखबार के पैसे मांगे और रफीक ने इसी बात को लेकर मुन्ना की हत्या कर दी।
इस घटना के बाद लोगों ने रफीक की पिटाई कर दी और मामला इतना बढ़ गया कि पथराव और लाठीजार्च की नौबत आ गई। इस घटना के बाद भाजपा के स्थानीय नेता मौके पर पहुंचे और राजस्थान सरकार के खिलाफ जमकर नारे बाजी की। भाजपा नेताओं का कहना था कि सरकार मुन्ना के परिवार को सरकारी नौकरी दे और स्थानीय पुलिस के खिलाफ कार्यवाही करे।
जानकारी के मुताबिक हॉकर मुन्ना सुबह अखबार बांटने निकला था। जब वह रफीक के घर पहुंचा तो उसने रफीक से पिछले महीने के बकाया पैसे मांगे और इसके बाद दोनों में विवाद हो गया। इसके बाद रफीक ने कुल्हाडी से उसके पर कई वार कर किए और उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
इसके बाद लोगों ने रफीक को पकड़ कर पीट दिया। हत्या की सूचना पर वहां बड़ी संख्या में स्थानीय लोग एकत्र हो गए और थाने का घेराव कर दिया। इसके साथ ही मुआवजे की मांग को लेकर खोनागारियान थाने के सामने जगतपुरा बाईपास पर जाम लगा दिया।
इनका आरोप था कि रफीक खान के साथ अन्य लोग भी शामिल थे। जिन्हें गिरफ्तार नहीं किया जा रहा है। वहीं पुलिस का कहना है कि आरोपित रफीक को गिरफ्तार कर उपचार के लिए अस्पताल भेज दिया है और वह मानसिक रूप से विक्षिप्त है। इसका सर्टिफिकेट भी है उसके पास।
MyNation Hindi पर पाएं आज की ताजा खबरें (Aaj Ki Taza Khabar)। यहां आपको राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ब्रेकिंग न्यूज़ और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं की तुरंत और भरोसेमंद जानकारी मिलती है। राजनीति, अर्थव्यवस्था, खेल, मनोरंजन और टेक सहित हर बड़ी खबर पर रहें अपडेट—तेज, सटीक और आसान भाषा में।