दिल्ली पुलिस को जेएनयू के प्रोफेसर अतुल जौहरी के खिलाफ चार्जशीट दाखिल करने का निर्देश

Published : May 03, 2019, 07:50 PM IST
दिल्ली पुलिस को जेएनयू के प्रोफेसर अतुल जौहरी  के खिलाफ चार्जशीट दाखिल करने का निर्देश

सार

जेएनयू के लाइफ साइंस डिपार्टमेंट में प्रोफेसर जौहरी पर नौ छात्राओं ने लगाया है यौन उत्पीड़न का आरोप। हाईकोर्ट 31 अक्टूबर को करेगा अगली सुनवाई।

यौन उत्पीड़न के कथित आरोपी जेएनयू के प्रोफेसर अतुल जौहरी के मामले में हाईकोर्ट ने दिल्ली पुलिस को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है। कोर्ट ने दिल्ली पुलिस को अतुल जौहरी के खिलाफ चार्जशीट दाखिल करने का निर्देश दिया है। 

कोर्ट जेएनयू की छात्राओं के यौन उत्पीड़न मामले की सुनवाई कर रही है। इस मामले में अगली सुनवाई 31 अक्टूबर को होगी। यह फैसला एकल पीठ के न्यायमूर्ति जेआर मिधा ने दिया है। इससे पहले कोर्ट ने जौहरी को किसी भी विश्वविद्यालय के महिला होस्टल का वार्डन बनाने पर रोक लगा दी थी।  कोर्ट ने फैक्ट फाइंडिंग कमेटी को फैसला लेने का आदेश दिया था। 

यह याचिका अतुल जौहरी का निलंबन करने और विश्वविद्यालय परिसर में उनके प्रवेश पर रोक लगाने की मांग को लेकर दायर की गई है। जौहरी जेएनयू के लाइफ साइंस डिपार्टमेंट में प्रोफेसर है। उन पर इस विभाग की 9 छात्राओं ने यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया है। 

छात्राओं से छेड़छाड़ करने के आरोप में दिल्ली पुलिस ने जौहरी के खिलाफ कुल 8 मुकदमे दर्ज किए हैं। इस मामले में दिल्ली पुलिस ने जौहरी को गिरफ्तार किया था। जौहरी को पटियाला हाउस कोर्ट में पेश किया गया। पेशी के बाद जौहरी ने जमानत याचिका दायर की जिसपर सुनवाई के बाद कोर्ट ने उन्हें जमानत दे दी। 

PREV

MyNation Hindi पर पाएं आज की ताजा खबरें (Aaj Ki Taza Khabar)। यहां आपको राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ब्रेकिंग न्यूज़ और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं की तुरंत और भरोसेमंद जानकारी मिलती है। राजनीति, अर्थव्यवस्था, खेल, मनोरंजन और टेक सहित हर बड़ी खबर पर रहें अपडेट—तेज, सटीक और आसान भाषा में।

Recommended Stories

Mother’s Day Celebration: सूरत व्हाइट लोटस इंटरनेशनल स्कूल के मातृत्व उत्सव में दिखा मां-बच्चों का अनोखा रिश्ता, भावुक प्रस्तुतियों ने जीता दिल
CBSE Board Result 2026: सूरत व्हाइट लोटस इंटरनेशनल स्कूल के छात्रों का शानदार प्रदर्शन, साइंस-वाणिज्य छात्रों ने किया कमाल