दिल्ली समेत आसपास के इलाकों में होने वाली है तेज बारिश, मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी

Published : Aug 13, 2020, 08:18 AM IST
दिल्ली समेत आसपास के इलाकों में होने वाली है तेज बारिश, मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी

सार

मौसम विभाग के मुताबिक मानसून की बारिश का सिलसिला जारी है और मंगलवार रात और उसके बाद हुई बारिश के कारण दिल्ली के कई इलाकों में पानी भर गया है। जिसके कारण जनजीवन अस्तव्यस्त है। 

नई दिल्ली। दिल्ली और उसके आसपास के इलाकों में तेज बारिश होने की आशंका है और इसके लिए मौसम विभाग ने चेतावनी जारी की है। जानकारी के मुताबिक दिल्ली, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, रोहतक, गुरुग्राम, गाजियाबाद, फरीदाबाद, पलवल, पानीपत और करनाल के ज्यादातर इलाकों में  हल्की से मध्यम तीव्रता की बारिश होगी। जिसके कारण दिल्ली और आसपास के इलाके के लोगों को उमस से राहत मिलेगी।


मौसम विभाग के मुताबिक मानसून की बारिश का सिलसिला जारी है और मंगलवार रात और उसके बाद हुई बारिश के कारण दिल्ली के कई इलाकों में पानी भर गया है। जिसके कारण जनजीवन अस्तव्यस्त है। हालांकि दिल्ली और एनसीआर से मानसून अगस्त में अभी रूठा रहा और इसके कारण यहां पर बारिश काफी कम हुई। जबकि मानसून पहले से सक्रिय था और उम्मीद की जा रही थी कि इस बार बारिश अच्छी होगी। लेकिन बूंदा-बांदी के साथ आसमान पर छाए बादल गायब रहे।

राज्य में पहली बार 72 फीसदी कम बारिश हुई है। हालांकि मौसम विभाग का कहना है कि आने वाले बृहस्पतिवार तक औसत से ज्यादा बारिश हो सकती है। वहीं बुधवार को भी विभाग ने दो दिन बारिश होने का अंदेशा जताया था। मौसम विभाग का कहना है कि अभी तक 109.6 मिमी बारिश होनी चाहिए थी जबकि अभी महज 31.1 मिली बारिश हुई है। फिलहाल मौसम विभाग का कहना है कि आज दिल्ली और एनसीआर में बारिश हो सकती है और इसके लिए विभाग ने चेतावनी जारी की है।

उत्तर भारत में सक्रिय है मानसून

उत्तर भारत के ज्यादातर इलाकों में मानसून सक्रिय है और उत्तर प्रदेश, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड समेत ज्यादातर राज्यों में पिछले एक दिन से बारिश हो रही है। वहीं पूर्वी उत्तर प्रदेश और बिहार में भारी बारिश के कारण बाढ़ की स्थिति बनी हुई है। 
 

PREV

MyNation Hindi पर पाएं आज की ताजा खबरें (Aaj Ki Taza Khabar)। यहां आपको राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ब्रेकिंग न्यूज़ और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं की तुरंत और भरोसेमंद जानकारी मिलती है। राजनीति, अर्थव्यवस्था, खेल, मनोरंजन और टेक सहित हर बड़ी खबर पर रहें अपडेट—तेज, सटीक और आसान भाषा में।

Recommended Stories

21BY72 Season 5: सूरत बना स्टार्टअप हब, निवेशकों और युवाओं का महाकुंभ
World Motorcycle Day: Ajay's Cafe और GMRA की अनोखी पहल, सुरक्षित राइडिंग का बड़ा संदेश