हिमाचल में बारिश बनी 'काल', 22 लोगों की मौत

Published : Aug 19, 2019, 08:32 AM IST
हिमाचल में बारिश बनी 'काल', 22 लोगों की मौत

सार

जानकारी के मुताबिक अभी तक राज्य में बारिश के कारण 490 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है। वहीं राज्य में 22 लोगों की मौत हुई है और 12 लोग घायल हुए हैं। सबसे ज्यादा मौते राजधानी शिमला में हुई है और यहां पर 10 लोगों की जान गई है। वहीं चम्बा, कुल्लू, सिरमौर और सोलन में दो-दो तथा बिलासपुर, ऊना व लाहौल-स्पीति में एक-एक व्यक्ति की मौत खबर मिली है। 

शिमला। हिमाचल में बारिश के कारण अलग अलग जगहों पर 22 लोगों की मौत हो गई है। राज्य में बारिश का कहर जारी है और भारी बारिश के कारण भूस्खलन हो रहा है और पहाड़ों से पत्थर गिर रहे हैं। हिमाचल प्रदेश में मानसून लोगों पर कहर बनकर बरस रहा है।

राज्य के विभिन्न हिस्सों में 22 लोगों की मौत हो गई है जबकि 12 लोग घायल हुए हैं। राज्य में अगले 24 घंटे में जोरदार बारिश होने की आशंका जताई जा रही है। बारिश के कारण राज्य के ज्यादातर जिलों में जिला प्रशासन ने स्कूलों को बंद कर दिया है। राज्य के विभिन्न हिस्सों में भूस्खलन के कारण पर्यटक रास्तों में फंसे हुए हैं।

जानकारी के मुताबिक अभी तक राज्य में बारिश के कारण 490 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है। वहीं राज्य में 22 लोगों की मौत हुई है और 12 लोग घायल हुए हैं। सबसे ज्यादा मौते राजधानी शिमला में हुई है और यहां पर 10 लोगों की जान गई है।

वहीं चम्बा, कुल्लू, सिरमौर और सोलन में दो-दो तथा बिलासपुर, ऊना व लाहौल-स्पीति में एक-एक व्यक्ति की मौत खबर मिली है। लाहौल स्पीति के कोकसर में मनाली केलांग सड़क पर भूस्खलन के कारण 245 छोटे बड़े वाहनों में सवार 700 लोग फंसे हुए हैं।

हालात ये हैं कि सड़कें पूरी तरह से टूट गई हैं और जाने के लिए रास्ता नहीं है। राज्य में 9 नेशनल हाइवे सहित 887 सड़कें यातायात के लिए बंद हो गई हैं। वहीं राज्य में परिवहन हवाई सेवा भी बाधित हुई है। राज्य में पिछले 24 घंटों में लगातार बारिश हो रही है और पिछले सात का रिकॉर्ड टूट गया है।

शिमला, कुल्लू और सिरमौर जिलों में भारी बारिश के कारण जिला प्रशासन ने सभी स्कूलों को बंद कर दिया है। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों के दौरान राज्य में भारी बारिश की आशंका जताई है। जिसके कारण राज्य में स्थिति और ज्यादा खराब हो सकती है। बारिश के कारण सबसे ज्यादा भूस्खलन शिमला जिले में हुआ है। 

PREV

MyNation Hindi पर पाएं आज की ताजा खबरें (Aaj Ki Taza Khabar)। यहां आपको राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ब्रेकिंग न्यूज़ और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं की तुरंत और भरोसेमंद जानकारी मिलती है। राजनीति, अर्थव्यवस्था, खेल, मनोरंजन और टेक सहित हर बड़ी खबर पर रहें अपडेट—तेज, सटीक और आसान भाषा में।

Recommended Stories

सूरत में सनराइज विद्यालय के‘अभिव्यक्ति 2026’ महोत्सव में चमका छात्रों का टैलेंट, पुलिस कमिश्नर रहे मुख्य अतिथि
Divyang Fashion Show Surat: लव एंड केयर ट्रस्ट के मंच पर दिव्यांग प्रतिभाओं ने जीता दिल