हिंदू महासभा ने पीएम मोदी को भेजी खून से लिखी 101 चिट्ठियां

Published : Jul 28, 2019, 04:10 PM ISTUpdated : Jul 28, 2019, 04:14 PM IST
हिंदू महासभा ने पीएम मोदी को भेजी खून से लिखी 101 चिट्ठियां

सार

कला जगत की हस्तियों द्वारा कथित मॉब लिंचिंग के विरोध में एम मोदी को लिखे गए खत के विरोध में हिंदू महासभा ने इन सभी पर प्रतिबंध लगाने की मांग की है। इनका कहना है यह लोग राष्ट्रविरोधी हैं।   

अलीगढ़. मॉब लिंचिंग व जय श्रीराम नारे के विरोध को लेकर पीएम नरेंद्र मोदी को 49 जानी मानी हस्तियों द्वारा लिखे गए खत के विरोध में अखिल भारत हिंदू महासभा उतर आया है। रविवार को महासभा की अगुवाई में लोगों ने पीएम मोदी को खून से लिखा 101 खत भेजा है। कहा कि, देश को कुछ लोग गुमराह करने की कोशिश कर रहे हैं। महासभा ने टुकड़े टुकड़े गैंग व फिल्मी हस्तियों पर बैन लगाने की मांग की है। 

पत्र में लिखा गया है कि, कुछ फिल्मी हस्तियों द्वारा आपको पत्र लिखा गया कि, देश को मॉब लिंचिंग के नाम पर देश का वातावरण खराब किया जा रहा है। ये वही लोग हैं जो आतंकी के मारे जाने पर मोमबत्ती जलाते हैं व जेएनयू में भारत विरोधी नारे लगाने वालों को समर्थन करते हैं। बलात्कारियों एवं आतंकियों को बचाने के लिए रात में सुप्रीम कोर्ट खुलवाते हैं। ऐसे में इनको मिले अवार्ड वापस लिए जाएं। 

महासभा के राष्ट्रीय प्रवक्ता अशोक पांडे ने कहा कि, हमने प्रधानमंत्री जी को पत्र लिखा है कि बड़े दुर्भाग्य की बात है की एक शब्द आज पूरे देश में छाया हुआ है, मॉब लिंचिंग। ये वर्जीनिया, ब्राजील, अमेरिका में चलता था। भारत में इसका नाम कभी नहीं लिया। जबकि भारत में इसकी सबसे ज्यादा पुनरावृत्ति हुई। देश में कई ऐसी घटनाएं हुई, जब इस शब्द का इस्तेमाल नहीं किया गया। आज ये मॉब लिंचिंग का इस्तेमाल क्यों किया जा रहा है। 

कहा कि, देश के भीतर कुछ ऐसी शक्तियां है जो देश को विभाजित करना चाहते हैं। वो ये दिखाना चाहते हैं की देश में अत्याचार हो रहा है। ये लोग प्रायोजित हैं। ये देशद्रोही हैं। उन लोगों का समर्थन करते हैं जो देश के विरोध में रहते हैं। हमने 101 पत्र लिखे हैं। इनसे अवार्ड वापस लिए जाएं। पश्चिम बंगाल में घटनाओं पर चुप रहते हैं। इन पर कार्रवाई होनी चाहिए। 


 

PREV

MyNation Hindi पर पाएं आज की ताजा खबरें (Aaj Ki Taza Khabar)। यहां आपको राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ब्रेकिंग न्यूज़ और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं की तुरंत और भरोसेमंद जानकारी मिलती है। राजनीति, अर्थव्यवस्था, खेल, मनोरंजन और टेक सहित हर बड़ी खबर पर रहें अपडेट—तेज, सटीक और आसान भाषा में।

Recommended Stories

21BY72 Season 5: सूरत बना स्टार्टअप हब, निवेशकों और युवाओं का महाकुंभ
World Motorcycle Day: Ajay's Cafe और GMRA की अनोखी पहल, सुरक्षित राइडिंग का बड़ा संदेश