पाली में भीषण हादसा: माइंस में बैठे 6 मजदूरों पर गिरी 150 टन की चट्टान, 3 की मौत

Surya Prakash Tripathi |  
Published : Feb 21, 2024, 05:39 PM ISTUpdated : Feb 21, 2024, 05:42 PM IST
पाली में भीषण हादसा: माइंस में बैठे 6 मजदूरों पर गिरी 150 टन की चट्टान, 3 की मौत

सार

राजस्थान के पाली में माइनिंग खदान में करीब 150 टन की चट्टान गिरने से बुधवार को आधा दर्जन मजदूर दब गए। जिनमें तीन की मौत हो गई। एक की हालत गंभीर है। दो को खतरे से बाहर बताया जा रहा है।  

पाली। राजस्थान के पाली जिले में बुधवार को माइनिंग खदान में एक बड़ा हादसा हो गया। माइनिंग खदान में बैठे आधा दर्जन मजदूरो पर अचानक से करीब 150 टन की चट्टान गिर गई। जिसमें दबकर तीन मजदूरों की मौत हो गई, बाकी तीन घायल है। जिनमें एक की हालत गंभीर बताते हुए स्थानीय अस्पताल के डॉक्टरों ने जोधपुर रेफर कर दिया है। घटना की सूचना मिलते ही गुड़ा एंदला और ताकतगढ़ थाने की पुलिस और अधिकारी मौके पर पहुंचे। रेस्क्यू करके पत्थरों के मलबे में दबे मजदूरों को बाहर निकल गया।
पाली जनपद के गुड़ा एंदला थाना अंतर्गत साकदडा गांव ( चानोद) के समीप 21 फरवरी को पत्थरों की खदान में बैठे थे। गुंडा एंदला थाने के हेडकांस्टेबल अमराराम ने बताया कि जिस माइंस में मजदूर बैठे हुए थे। उसी में अचानक ऊपर से करीब 150 से 200 टन की भारी चट्टान गिर गई। जिसमें सभी मजदूर दब गए। जब तक उन्हें बाहर निकाला जाता तब तक में तीन लोगो की मौत हो चुकी थी। मृतकों में महावीर (20), हेमराज (23), मोहन कुमार (22) की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि शांति (25) गंभीर रूप से घायल है। उसे पास के अस्पताल ले जाया गया। जहां से उसे जोधपुर के लिए रेफर कर दिया गया। इनके अलावा ईश्वर (25) और श्रवण कुमार (23) को मामूली चोटे आई हैं। जिन्हें प्राथमिक उपचार के लिए भेजा गया है। इस हादसे के बाद से इलाके में हड़कंप मचा हुआ है।

 

PREV

MyNation Hindi पर पाएं आज की ताजा खबरें (Aaj Ki Taza Khabar)। यहां आपको राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ब्रेकिंग न्यूज़ और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं की तुरंत और भरोसेमंद जानकारी मिलती है। राजनीति, अर्थव्यवस्था, खेल, मनोरंजन और टेक सहित हर बड़ी खबर पर रहें अपडेट—तेज, सटीक और आसान भाषा में।

Recommended Stories

Surat News: शेल्बी अस्पताल में 12 सफल किडनी ट्रांसप्लांट के साथ मेडिकल टूरिज्म का हब बना सूरत
Surat Plast Show 2026: सूरत में 2-5 अप्रैल प्लास्टिक इंडस्ट्री का मेगा शो, दिखेंगी नई टेक्नोलॉजी