होर्डिंग वार: अर्जुन बने अजय राय के सारथी श्रीकृष्ण के अवतार में नजर आ राहुल गांधी

Surya Prakash Tripathi |  
Published : Feb 21, 2024, 03:12 PM ISTUpdated : Feb 21, 2024, 04:14 PM IST
होर्डिंग वार: अर्जुन बने अजय राय के सारथी श्रीकृष्ण के अवतार में नजर आ राहुल गांधी

सार

यूपी के कानपुर में अधिवक्ता संदीप शुक्ला ने महाभारत युद्ध के दौरान सारथी बने श्रीकृष्ण और युद्ध की ओर जाते अर्जुन की रथ पर सवार फोटो वाली होर्डिंग लगवाई है। जिसमें राहुल गांधी को श्रीकृष्ण और कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय को अर्जुन बताया है।   

कानपुर। यूपी के कानपुर शहर में कांग्रेस सांसद राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा को पार्टी से जुड़े पदाधिकारियों ने खूब बैनर पोस्टर लगवाये हैं। इन्हीं बैनर पोस्टर के मध्य कानपुर नगर के जुहारी देवी कॉलेज के पास राहुल गांधी के आगमन के लिए बनाए गए मंच के पास लगाई गई एक होर्डिंग जो सबसे ज्यादा चर्चा का विषय बनी है। उसे कानपुर के ही अधिवक्ता संदीप शुक्ला ने लगवाया है। अधिवक्ता की यह होर्डिंग सोशल मीडिया के विभिन्न प्लेटफॉर्मों पर जमकर वायरल हो रही है। इस होर्डिंग में कांग्रेस नेता ने राहुल गांधी को श्रीकृष्ण और प्रदेश अध्यक्ष अजय राय को अर्जुन बताया है।

राहुल गांधी के सभास्थल के समीप लगी होर्डिंग

यह होर्डिंग कानपुर नगर के जुहारी देवी कॉलेज के पास राहुल गांधी के आगमन के लिए बनाए गए मंच के पास लगाई गई है।  कांग्रेस के युवा नेता एडवोकेट संदीप शुक्ला का होर्डिंग लगवाने के मकसद के बारे में कहना है कि महाभारत के कुरुक्षेत्र में जिस तरीके से वासुदेव कृष्ण ने पांडु पुत्र अर्जुन को युद्ध विजय दिलाई थी, उसी तरह वर्ष 2024 के लोकसभा चुनाव में पार्टी के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी भी भाजपा से होने वाले चुनावी कुरुक्षेत्र में जीत दर्ज करेंगे। चूंकि यूपी की कमान प्रदेश पार्टी अध्यक्ष अजय राय को सौंप गई है, इसलिए इस चुनाव में अजय राय राहुल गांधी के लिए अर्जुन की तरह चुनावी कुरुक्षेत्र में विजय प्राप्ति का युद्ध करते नजर आ रहे हैं। कांग्रेस कार्यकर्ताओ में जोश जगाने का यह सबसे बढ़िया जरिया है । कानपुर में लगी यह होर्डिंग देखते ही देखते सोशल मीडिया पर वायरल हो गई।  भारत जोड़ो न्याय यात्रा आज ही कानपुर नगर पहुंची है जहां कांग्रेस नेता राहुल गांधी का भव्य स्वागत किया गया।

यह भी पढ़ें

बिहार के लखीसराय में सीमेंट लदे ट्रक की टक्कर से 9 युवकों की मौत, 5 घायल

PREV

MyNation Hindi पर पाएं आज की ताजा खबरें (Aaj Ki Taza Khabar)। यहां आपको राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ब्रेकिंग न्यूज़ और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं की तुरंत और भरोसेमंद जानकारी मिलती है। राजनीति, अर्थव्यवस्था, खेल, मनोरंजन और टेक सहित हर बड़ी खबर पर रहें अपडेट—तेज, सटीक और आसान भाषा में।

Recommended Stories

Surat News: शेल्बी अस्पताल में 12 सफल किडनी ट्रांसप्लांट के साथ मेडिकल टूरिज्म का हब बना सूरत
Surat Plast Show 2026: सूरत में 2-5 अप्रैल प्लास्टिक इंडस्ट्री का मेगा शो, दिखेंगी नई टेक्नोलॉजी