जय श्री राम के नारे पर बंगाल में फिर बवाल, पुलिस ने चला दी गोली,चार हुए जख्मी

Published : Jun 23, 2019, 01:16 PM ISTUpdated : Jun 23, 2019, 01:20 PM IST
जय श्री राम के नारे पर बंगाल में फिर बवाल, पुलिस ने चला दी गोली,चार हुए जख्मी

सार

पश्चिम बंगाल में जय श्री राम के नारे पर विवाद रह रह कर जोर पकड़ ले रहा है। इस बार जय श्री राम के नारे पर बांकुरा जिले में बवाल हो गया।   

कोलकाता: पश्चिम बंगाल पुलिस की गोलीबारी हालात काबू से बाहर होते जा रहे हैं. शनिवार रात बांकुरा जिले में पुलिस फायरिंग में तीन लोग घायल हो गए। इसमें एक स्कूली छात्र भी है। जबकि दो लोग राजनीतिक कार्यकर्ता हैं। 

बीजेपी ने आरोप लगाया है कि पुलिस ने उसके कार्यकर्ताओं पर तब गोली चला दी जब उन्होंने पत्रासयार इलाके में जय श्री राम का नारा लगाया। इस घटना में दो बीजेपी कार्यकर्ताओं सहित एक स्कूली छात्र घायल हो गया। 

तीनों घायलों के नाम तपस बौरी, तुला प्रसाद और सौमन बौरी हैं। इन तीनों को इलाज के लिए बांकुरा मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। इन तीनों में सौमन बौरी मात्र 14 साल का है और वह आठवीं क्लास में पढ़ता है। 

दरअसल विवाद तब भड़का जब तृणमूल कांग्रेस के एक सांसद सुवेदु अधिकारी बांकुरा में एक सार्वजनिक कार्यक्रम में हिस्सा लेने पहुंचे। जिसके बाद वहां बीजेपी के कार्यकर्ताओं ने जय श्री राम के नारे लगाने शुरू कर दिए। 

इसकी वजह से सत्ताधारी तृणमूल कांग्रेस और बीजेपी कार्यकर्ताओं के बीच झड़प हो गई। जिसके बाद पुलिस ने फायरिंग कर दी। जिसमें तीन लोग घायल हो गए। 

स्थानीय समाचार पत्रों के मुताबिक छात्र सौमन बौरी बांकुरा के पत्रासयार इलाके के बाजार से किताबों की खरीदारी करने गया था। लेकिन वह टीएमसी और बीजेपी की झड़प में फंस गया। उसके पेट में गोली लगी है। 

PREV

MyNation Hindi पर पाएं आज की ताजा खबरें (Aaj Ki Taza Khabar)। यहां आपको राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ब्रेकिंग न्यूज़ और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं की तुरंत और भरोसेमंद जानकारी मिलती है। राजनीति, अर्थव्यवस्था, खेल, मनोरंजन और टेक सहित हर बड़ी खबर पर रहें अपडेट—तेज, सटीक और आसान भाषा में।

Recommended Stories

SGCCI Award: SCET को 'महावीर सिंथेसिस अवॉर्ड 2024-25', इंजीनियरिंग कॉलेज में उत्कृष्टता का सम्मान
CBSE Result 2026: सूरत के व्हाइट लोटस इंटरनेशनल स्कूल का शानदार प्रदर्शन, 10वीं में 100% रिजल्ट और संस्कृत में 100/100 की विशेष उपलब्धि