
लखनऊ: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड ने प्रदेश में सरकारी सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों में शिक्षकों के खाली पदों को भर्ती करने का फैसला किया है। इसके लिए सरकार लगभग 42 हजार पदों के लिए बड़ी संख्या में भर्तियां निकालेगी।
सरकारी आंकड़ों के मुताबिक राज्य में 4329 स्कूलों में शिक्षकों के पदों पर भर्तियां होने वाली है। इन स्कूलों में लगभग 42000 शिक्षकों के पद खाली है। इन रिक्तियों को भरने के लिए लगभग डेढ़ महीने बाद यानी अक्टूबर 2019 में विज्ञापन जारी किया जाएगा।
आवेदन जमा करने की आखिरी तारीख 30 नवंबर 2019 की होगी। शिक्षकों की भर्ती के लिए लिखित परीक्षा का समय मई 2020 तय किया गया है। इस परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड 10 दिन पहले जारी किए जाएंगे।
उम्मीद के मुताबिक दिसंबर 2020 तक इस परीक्षा के परिणाम जारी हो जाएंगे।
माध्यमिक विद्यालयों में योगी सरकार की यह पहली शिक्षक भर्ती होगी। अभी तक के तय कार्यक्रम के मुताबिक इस भर्ती परीक्षा का परिणाम उत्तर प्रदेश चुनाव के 2 महीने पहले तक सामने आ जाएगा
MyNation Hindi पर पाएं आज की ताजा खबरें (Aaj Ki Taza Khabar)। यहां आपको राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ब्रेकिंग न्यूज़ और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं की तुरंत और भरोसेमंद जानकारी मिलती है। राजनीति, अर्थव्यवस्था, खेल, मनोरंजन और टेक सहित हर बड़ी खबर पर रहें अपडेट—तेज, सटीक और आसान भाषा में।