गुटखेबाज दुल्हन से बचाओ साब! एक साल की शादी में एक दिन भी नहीं बने संबंध, थाने पहुंचा पति

Rajkumar Upadhyaya |  
Published : Nov 08, 2023, 06:05 PM ISTUpdated : Nov 08, 2023, 06:29 PM IST
गुटखेबाज दुल्हन से बचाओ साब! एक साल की शादी में एक दिन भी नहीं बने संबंध, थाने पहुंचा पति

सार

राजस्थान की राजधानी जयपुर में एक पति ने अपनी वाइफ पर अजीबो गरीब आरोप लगाया है। पति की शिकायत पर पुलिस ने ठगी समेत अन्य कई धाराओं में केस दर्ज कर लिया है। महिला के पिता और भाई को भी आरोपी बनाया गया है।

जयपुर। राजस्थान की राजधानी जयपुर में एक पति ने अपनी वाइफ पर अजीबो गरीब आरोप लगाया है। पति की शिकायत पर पुलिस ने ठगी समेत अन्य कई धाराओं में केस दर्ज कर लिया है। महिला के पिता और भाई को भी आरोपी बनाया गया है। महेश नगर पुलिस पूरे मामले की पड़ताल कर रही है।

गुटखा खाती है वाइफ, पति को यह पसंद नहीं

जानकारी के अनुसार, महेश नगर इलाके के रहने वाले महेश कुमार ने अपनी पत्नी लक्ष्मी के खिलाफ केस दर्ज कराया है। महेश के अनुसार, उसकी शादी एक साल पहले हुई थी। कुछ दिन बाद पत्नी अपने घर चली गई और इस दौरान दोनों के बीच शारीरिक संबंध नहीं बने। पति ने एक बार पत्नी के साथ जबरन संबंध बनाने का प्रयास किया तो उसे जानकारी हुई कि पत्नी गुटखा खाती है। उसने अपनी पत्नी के अंदरूनी अंगों पर जले होने के निशान देखें। 

महिला, उसके पिता और भाई के खिलाफ केस दर्ज

महेश का कहना है कि उसकी वाइफ लक्ष्मी के पिता और भाई ने उससे यह बात छिपाई और अब वह तलाक चाहता है तो लक्ष्मी तलाक देने से इंकार कर रही है। दहेज उत्पीड़न का केस दर्ज कराने की धमकी दी जा रही है। आरोपी यह भी कह रहे हैं कि केस दर्ज कराकर हर महीने रुपये वसूलेंगे। पुलिस ने महेश की शिकायत के आधार पर ठगी का केस दर्ज किया है। जिसमें लक्ष्मी, उसके भाई और पिता को आरोपी बनाया है। पुलिस अब आरोपियों से पूछताछ करेगी। 

ये भी पढें-ये हैं देश की सबसे महंगी स्‍वीट्स, 1400 रुपये में खाइए एक पीस स्वर्ण मुद्रा मिठाई, 21,000 रुपये KG...

PREV

MyNation Hindi पर पाएं आज की ताजा खबरें (Aaj Ki Taza Khabar)। यहां आपको राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ब्रेकिंग न्यूज़ और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं की तुरंत और भरोसेमंद जानकारी मिलती है। राजनीति, अर्थव्यवस्था, खेल, मनोरंजन और टेक सहित हर बड़ी खबर पर रहें अपडेट—तेज, सटीक और आसान भाषा में।

Recommended Stories

SGCCI Award: SCET को 'महावीर सिंथेसिस अवॉर्ड 2024-25', इंजीनियरिंग कॉलेज में उत्कृष्टता का सम्मान
CBSE Result 2026: सूरत के व्हाइट लोटस इंटरनेशनल स्कूल का शानदार प्रदर्शन, 10वीं में 100% रिजल्ट और संस्कृत में 100/100 की विशेष उपलब्धि