काली पत्नी पसंद नहीं थी तो पति ने कर दिया बड़ा कांड..दुल्हन बोली मैं हर रोज नर्क भोग रही थी..अस्पताल में भर्ती

Published : Dec 27, 2023, 08:20 PM ISTUpdated : Dec 27, 2023, 08:21 PM IST
काली पत्नी पसंद नहीं थी तो पति ने कर दिया बड़ा कांड..दुल्हन बोली मैं हर रोज नर्क भोग रही थी..अस्पताल में भर्ती

सार

राजस्थान में सांवली पत्नी को पति ने इतना टॉर्चर किया उसे अस्पताल में एडमिट करना पड़ा। पति ने पत्नी को मार मार कर लहू लुहान कर दिया। जिसके बाद पड़ोसियों ने पत्नी को बचाया और जैसे तैसे उसे अस्पताल में एडमिट कराया गया। घटना के बाद पूरे मामले की सूचना पुलिस को दे दी गयी और पति के खिलाफ केस दर्ज कराया गया। 

राजस्थान। खबर राजस्थान के पाली जिले से है। पत्नी के रंग को लेकर पति ने ऐसा बवाल किया कि अधमरी हालत में परिजन उसे अस्पताल लेकर पहुंची। पत्नी ने कहा कि उन्हें मेरे रंग से परेशानी है, आए दिन मारपीट, शराब पीकर टॉर्चर...... मैं नर्क भोग रही थी। अब उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है और इसकी रिपोर्ट के आधार पर पति के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। शादी को अभी करीब एक साल ही हुआ है।

पत्नी को पीट कर कमरे में किया बंद 
मामलेे की जांच कर रही पाली जिले कि सादड़ी पुलिस ने बताया कि केस दर्ज किया जा रहा है। मिली जानकारी के अनुसार पाली जिले के सादड़ी क्षेत्र में रहने वाली इंद्रा के साथ मारपीट की गई है। उसकी शादी एक साल पहले पाली जिले के ही रहने वाले भूतराराम से की गई थी। शादी के कुछ दिन तक तो सब सही चला लेकिन करीब एक महीने के बाद पति शराब पीकर घर लौटा। इंद्रा ने बातचीत की तो उसे बुरी तरह पीटा। दो दिन तक वह कमरे में बंद रही।

पुलिस ने किया केस दर्ज 
उसके बाद आए दिन मारपीट की जाने लगी। परिवार ने बचाव किया लेकिन भूतराराम के परिजन कहते कि वह जल्द ही समझ जाएगा और सब सही हो जाएगा। हांलाकि ऐसा नहीं हुआ। चार दिन पहले इंद्रा के साथ इतनी बुरी तरह से मारपीट की गई कि पड़ोसियों ने जैसे तैसे बचाया। इंद्रा के भाई को फोन कर बताया कि बहन बेहोश है। खून बह रहा है। इस पर परिवार के लोग वहां पहुंचे और इंद्रा को लाकर पाली के बांगड़ अस्पताल में भर्ती कराया। वहां इलाज जारी है। अब दो दिन बाद उसे होश आया। इसकी सूचना अब पुलिस को दी गई है। देर शाम पुलिस टीम अस्पताल पहुंची और बयान दर्ज किए। अब आज पति के खिलाफ केस दर्ज किया जा रहा है।

ये भी पढ़ें 

ये हैं कारपेंटर दीदी, फर्नीचर के बिजनेस से बनाई पहचान, आज इलाके की सबसे बड़ी दुकान की हैं मालिक...

PREV

MyNation Hindi पर पाएं आज की ताजा खबरें (Aaj Ki Taza Khabar)। यहां आपको राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ब्रेकिंग न्यूज़ और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं की तुरंत और भरोसेमंद जानकारी मिलती है। राजनीति, अर्थव्यवस्था, खेल, मनोरंजन और टेक सहित हर बड़ी खबर पर रहें अपडेट—तेज, सटीक और आसान भाषा में।

Read more Articles on

Recommended Stories

21BY72 Season 5: सूरत बना स्टार्टअप हब, निवेशकों और युवाओं का महाकुंभ
World Motorcycle Day: Ajay's Cafe और GMRA की अनोखी पहल, सुरक्षित राइडिंग का बड़ा संदेश