हवाई अड्डे पर उतरने से पहले एयर इंडिया के विमान में हाइड्रोलिक लीक

Published : Oct 11, 2018, 09:26 AM IST
हवाई अड्डे पर उतरने से पहले एयर इंडिया के विमान में हाइड्रोलिक लीक

सार

हाइड्रोलिक ईंधन में समस्या के कारण हवाईअड्डे पर विमान को आपात स्थिति में उतारना पड़ा।

दिल्ली से उड़ान भरने वाले एयर इंडिया का एक विमान लगभग 190 लोगों को लेकर न्यूयॉर्क के जॉन एफ केनेडी हवाईअड्डे पर उतरने वाला था। लेकिन उससे पहले विमान को हाइड्रोलिक लीक का सामना करना पड़ा। 

जानकारी ने मुताबिक हाइड्रोलिक ईंधन में समस्या के कारण हवाईअड्डे पर विमान को आपात स्थिति में उतारना पड़ा जबकि एयर इंडिया के एक प्रवक्ता ने दावा किया कि हाइड्रोलिक ईंधन की ‘‘कमी’’ थी। 

प्रवक्ता ने कहा, ‘‘बहरहाल, विमान को आपात स्थिति में नहीं उतारा गया।’’ 

सूत्र ने बताया कि दिल्ली-न्यूयॉर्क मार्ग पर 10 अक्टूबर को संचालित हुई एयर इंडिया की उड़ान संख्या एआई-101 में सवार 176 यात्री और चालक दल के 14 सदस्य सुरक्षित हैं। 

उन्होंने कहा, ‘‘शुक्र है कि लैंडिंग गियर ध्वस्त नहीं हुआ।’’

PREV

MyNation Hindi पर पाएं आज की ताजा खबरें (Aaj Ki Taza Khabar)। यहां आपको राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ब्रेकिंग न्यूज़ और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं की तुरंत और भरोसेमंद जानकारी मिलती है। राजनीति, अर्थव्यवस्था, खेल, मनोरंजन और टेक सहित हर बड़ी खबर पर रहें अपडेट—तेज, सटीक और आसान भाषा में।

Recommended Stories

Surat News: केंडोर IVF सेंटर के 6 साल पूरे, निःसंतान दंपतियों के लिए विशेष रियायत
Surat News: जीएम ग्रुप ने अभिनेता प्रतीक गांधी को बनाया ब्रांड एंबेसडर, सूरत इंडस्ट्रियल पार्क को नई पहचान