राजस्थान में मिग-21 विमान क्रैश, पायलट सुरक्षित, पक्षी के टकराने से हुआ हादसा

Published : Mar 08, 2019, 05:49 PM ISTUpdated : Mar 08, 2019, 05:50 PM IST
राजस्थान में मिग-21 विमान क्रैश, पायलट सुरक्षित, पक्षी के टकराने से हुआ हादसा

सार

विमान ने बीकानेर के पास नल एयरबेस से उड़ान भरी ही थी कि वह एक पक्षी से टकरा गया जिसके चलते यह दुर्घटना घटी। विमान एक अपने नियमित मिशन पर था। 

राजस्थान के बीकानेर में वायुसेना का एक मिग-21 बाइसेन विमान क्रैश हो गया। पायलट ने समय रहते पैराशूट से छलांग लगा दी थी। वह सुरक्षित है। रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता ने बताया कि शुक्रवार को विमान ने बीकानेर के पास नल एयरबेस से उड़ान भरी ही थी कि वह एक पक्षी से टकराया जिसके चलते यह दुर्घटना घटी। विमान एक अपने नियमित मिशन पर था। वायुसेना ने घटना की कोर्ट ऑफ इनक्वाइरी के आदेश दे दिए हैं। हाल के दिनों में मिग क्रैश होने की यह दूसरी घटना है।

कुछ दिन पहले पाकिस्तानी वायुसेना के हवाई हमले को नाकाम करते समय भी वायुसेना का मिग-21 बाइसन विमान क्षतिग्रस्त हो गया था। इस विमान को विंग कमांडर अभिनंदन उड़ा रहे थे। विमान का मलबा पाकिस्तान में गिरा था। विंग कमांडर अभिनंदन को भी पाकिस्तान ने पकड़ लिया था। हालांकि 48 घंटे में उनकी वतन वापसी हो गई थी। हालांकि विंग कमांडर अभिनंदन ने अपना विमान क्रैश होने से पहले पाकिस्तानी वायुसेना के एफ-16 विमान को मार गिराया था। 

मिग विमानों के क्रैश होने की घटनाएं बेहद आम हैं। करीब पांच दशक पुराने इन विमानों को बदलने की मांग लंबे समय से की जा रही है। 'फ्लाइंग कॉफिन' के तौर पर बदनाम इन विमानों को एचएएल द्वारा निर्मित देसी हल्के लड़ाकू विमान तेजस से बदलने की मांग की जा रही है। 

PREV

MyNation Hindi पर पाएं आज की ताजा खबरें (Aaj Ki Taza Khabar)। यहां आपको राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ब्रेकिंग न्यूज़ और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं की तुरंत और भरोसेमंद जानकारी मिलती है। राजनीति, अर्थव्यवस्था, खेल, मनोरंजन और टेक सहित हर बड़ी खबर पर रहें अपडेट—तेज, सटीक और आसान भाषा में।

Recommended Stories

Surat News: केंडोर IVF सेंटर के 6 साल पूरे, निःसंतान दंपतियों के लिए विशेष रियायत
Surat News: जीएम ग्रुप ने अभिनेता प्रतीक गांधी को बनाया ब्रांड एंबेसडर, सूरत इंडस्ट्रियल पार्क को नई पहचान