नहीं हुई राजद में रामा सिंह की एंट्री तो तेजस्वी की राह होगी मुश्किल

Published : Aug 30, 2020, 10:19 AM IST
नहीं हुई राजद में रामा सिंह की एंट्री तो तेजस्वी की राह होगी मुश्किल

सार

असल में रामा सिंह को लेकर राजद नेता और पूर्व सांसद रघुवंश प्रसाद सिंह की नाराज  चल रहे हैं और पार्टी उनकी नाराजगी मोल नहीं लेना चाहती है। रघुवंश प्रसाद सिंह पार्टी के चाणक्य माने जाते हैं।  लिहाजा पार्टी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के कहने पर लोक जनशक्ति पार्टी के पूर्व सांसद रामा सिंह की राष्ट्रीय जनता दल एंट्री पर फिलहाल रोक लग गई है। 

पटना। बिहार में आगामी विधानसभा चुनाव को  देखते हुए सियासी दलों में नेताओं का आना जाना शुरू हो गया है। लेकिन मौजूदा समय में सबसे ज्यादा मुश्किलें राष्ट्रीय जनता दल की हैं। क्योंकि राज्य में ज्यादातर नेता राजद को ही छोड़ रहे हैं। वहीं राजद में आने वाले नेताओं को लेकर पार्टी में विवाद है। फिलहाल माना जा रहा है कि लोजपा के पूर्व सांसद रामा सिंह की राजद में एंट्री पर रोक लग गई है। क्योंकि पार्टी सुप्रीमो लालू प्रसाद के निर्देश के बाद फिलहाल रामा सिंह के लिए पार्टी ने दरवाजे नहीं खोले हैं। वहीं कहा जा रहा है कि अगर रामा सिंह की पार्टी में एंट्री नहीं होती है तो आने वाले विधानसभा चुनाव में पार्टी की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। खासतौर से राजद के मुख्यमंत्री के चेहरे तेजस्वी यादव की। क्योंकि तेजस्वी के विधानसभा क्षेत्र में रामा सिंह की मजबूत पकड़ मानी जाती है।

असल में रामा सिंह को लेकर राजद नेता और पूर्व सांसद रघुवंश प्रसाद सिंह की नाराज  चल रहे हैं और पार्टी उनकी नाराजगी मोल नहीं लेना चाहती है। रघुवंश प्रसाद सिंह पार्टी के चाणक्य माने जाते हैं।  लिहाजा पार्टी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के कहने पर लोक जनशक्ति पार्टी के पूर्व सांसद रामा सिंह की राष्ट्रीय जनता दल एंट्री पर फिलहाल रोक लग गई है।

वहीं राजद सुप्रीमों के इस फैसले के बाद बिहार की राजनीति में एक बार फिर ट्विस्ट आ गया है। असल में रामा सिंह ने कहा था कि वह 29 अगस्त को राजद में शामिल होंगे और उन्हें राजद में जाने को लेकर जो विरोध हो रहा है वह खत्म हो जाएगा। जानकारी के मुताबिक रघुवंश प्रसाद सिंह और रामा सिंह राजनीति में कट्टर दुश्मन माने जाते हैं और जब से रामा सिंह राष्ट्रीय जनता दल में शामिल होने की खबर चली तो इससे नाराज होकर जून में रघुवंश प्रसाद सिंह ने पार्टी के उपाध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया था।

रघुवंश प्रसाद सिंह तेजस्वी यादव और पार्टी नेतृत्व से नाराज चल रहे हैं। वहीं लालू प्रसाद के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव ने भी रघुवंश प्रसाद सिंह के खिलाफ तंज कसते हुए कहा कि राष्ट्रीय जनता दल को समंदर और रघुवंश प्रसाद सिंह को एक लोटा पानी है। लिहाजा इसके बाद रघुवंश प्रसाद सिंह और भी ज्यादा नाराज हो गए। हालांकि राज्य में चर्चा है कि रघुवंश प्रसाद सिंह पार्टी से नाता तोड़ सकते हैं। लिहाजा लालू के निर्देश के बाद  तेज प्रताप यादव को 2 दिन पहले रांची तलब किया गया था और लालू ने उनकी जमकर क्लास भी लगाई।

PREV

MyNation Hindi पर पाएं आज की ताजा खबरें (Aaj Ki Taza Khabar)। यहां आपको राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ब्रेकिंग न्यूज़ और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं की तुरंत और भरोसेमंद जानकारी मिलती है। राजनीति, अर्थव्यवस्था, खेल, मनोरंजन और टेक सहित हर बड़ी खबर पर रहें अपडेट—तेज, सटीक और आसान भाषा में।

Recommended Stories

21BY72 Season 5: सूरत बना स्टार्टअप हब, निवेशकों और युवाओं का महाकुंभ
World Motorcycle Day: Ajay's Cafe और GMRA की अनोखी पहल, सुरक्षित राइडिंग का बड़ा संदेश