अगर हैं ब्लड शुगर के मरीज तो सूरन कर सकता है कंट्रोल, जरूर करें सेवन

Published : Oct 19, 2020, 07:21 PM ISTUpdated : Oct 19, 2020, 07:22 PM IST
अगर हैं ब्लड शुगर के मरीज तो सूरन कर सकता है कंट्रोल, जरूर करें सेवन

सार

सूरन और ओल एक भूमिगत सब्जी है जो मिट्टी के अंदर उगती है और भारत सहित दुनिया के कई देशों में इसकी खेती की जाती है। ये खासकर शुगर और कैंसर के रोग के लिए एक दवा भी मानी जाती है। 

नई दिल्ली। अगर आप ब्लड शुगर के मरीज हैं तो आपको सूरन का इस्तेमाल करना चाहिए। क्योंकि इसमें विटामिन-ए पाया जाता है  और ये सेहत से साथ ही त्वचा के लिए फायदेमंद होता है। जानकारी के मुताबिक  प्रति 100 ग्राम सूरन में करीब 70 ग्राम पानी होता है और इसको खाने से शरीर डायड्रेट रहता है जिससे त्वचा संबंधी सभी विकार दूर हो सकते हैं।

सूरन और ओल एक भूमिगत सब्जी है जो मिट्टी के अंदर उगती है और भारत सहित दुनिया के कई देशों में इसकी खेती की जाती है। ये खासकर शुगर और कैंसर के रोग के लिए एक दवा भी मानी जाती है। क्योंकि इसमें कई चिकित्सीय गुण पाए जाते हैं और इससे बीमारी दूर होती है। अगर आप सूरन के बारे में नहीं जानते हैं तो घर के बड़े बुजुर्ग आपको इसके बारे में आसानी से बता सकते हैं। क्योंकि पहले गांवों में इसका इस्तेमाल सब्जी के तौर पर किया जाता था। जानकारी के मुताबिक सूरन को खाने से शुगर की बीमारी नियंत्रित हो सकती है।

वहीं आयुर्वेद के मुताबिक शुगर के मरीज को सूरन का सेवन जरूर करना चाहिए। इसे चिकित्सीय आहार स्रोत के रूप में इस्तेमाल किया जा  सकता है। वहीं चिकित्सक भी इसे शुगर के महीजों के लिए अच्छी सब्जी  बताते हैं। चिकित्सकों के मुताबिक सूरन में Allantoin नामक औषधिय तत्व पाया जाता है। जो शुगर की बीमारी के लिए गुणकारी होता है। चिकित्सकों का कहना है कि सूरन में विटामिन-ए पाया जाता है ये शुगर के साथ ही त्वचा के लिए लाभकारी है।  इसको खाने से चेहरे में नमी बनी रह सकती है।

PREV

MyNation Hindi पर पाएं आज की ताजा खबरें (Aaj Ki Taza Khabar)। यहां आपको राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ब्रेकिंग न्यूज़ और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं की तुरंत और भरोसेमंद जानकारी मिलती है। राजनीति, अर्थव्यवस्था, खेल, मनोरंजन और टेक सहित हर बड़ी खबर पर रहें अपडेट—तेज, सटीक और आसान भाषा में।

Recommended Stories

सूरत में सनराइज विद्यालय के‘अभिव्यक्ति 2026’ महोत्सव में चमका छात्रों का टैलेंट, पुलिस कमिश्नर रहे मुख्य अतिथि
Divyang Fashion Show Surat: लव एंड केयर ट्रस्ट के मंच पर दिव्यांग प्रतिभाओं ने जीता दिल