भोपाल में हो रही शादी की आखिर क्यों है देशभर में चर्चा

Published : Feb 13, 2019, 12:21 PM IST
भोपाल में हो रही शादी की आखिर क्यों है देशभर में चर्चा

सार

सोशल मीडिया पर आए दिन शादी के अनोखे कार्ड वायरल हो रहे हैं। जिनमें पीएम नरेंद्र मोदी को चुनाव में वोट देने की अपिल की जाती है। ऐसा ही एक और कार्ड वारयल हो रहा है लेकिन इस बार कुछ अलग है अंदाज।

सोशल मीडिया पर आए दिन शादी के अनोखे कार्ड वायरल हो रहे हैं। जिनमें पीएम नरेंद्र मोदी को चुनाव में वोट देने की अपिल की जाती है। ऐसा ही एक और कार्ड वारयल हो रहा है, इस बार यह कार्ड भोपाल में रहने वाले कमलेश यादव की बहन तुलसा की शादी का है। तुलसा की शादी 19 फरवरी को है।

तुलसा की शादी का कार्ड जब सामने आया तो शादी से ज्यादा कार्ड की चर्चा शुरू हो गई। दरअसल कार्ड में आशीर्वाद की जगह मोदी जी को जिताने का जिक्र किया हुआ है। 

यह कार्ड कमलेश ने ही छपवाया है वह चाहता है कि उनकी बहन को शादी में आने वाले लोग आशीर्वाद की जगह 2019 लोकसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी को वोट दें और नरेंद्र मोदी जी को दोबारा प्रधानमंत्री बनाएं। यहीं आपका आशीर्वाद होगा। 

इतना ही नहीं कार्ड के साथ एक पेम्प्लेट भी छपवाया गया है, जिसमें मोदी सरकार की उन सारी उपलब्धियों का जिक्र किया गया है जो आज तक किसी दूसरी सरकार ने नहीं की है। 

यह भी पढ़िए-कपल ने अपनी शादी के कार्ड में क्यों छपवाया मोदी का नाम

बता दें यह पहला ऐसा कार्ड नहीं हैं जिसमें आशीर्वाद की जगह पीएम मोदी के लिए वोट मांगा हो। इससे पहले भी कई ऐसे कार्ड वायरल हुए हैं जिनमें लिखा हुआ था कि, “आप पीएम मोदी के लिए 2019 के लोकसभा चुनाव में वोट करें, यही हमारा गिफ्ट होगा।” 

PREV

MyNation Hindi पर पाएं आज की ताजा खबरें (Aaj Ki Taza Khabar)। यहां आपको राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ब्रेकिंग न्यूज़ और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं की तुरंत और भरोसेमंद जानकारी मिलती है। राजनीति, अर्थव्यवस्था, खेल, मनोरंजन और टेक सहित हर बड़ी खबर पर रहें अपडेट—तेज, सटीक और आसान भाषा में।

Recommended Stories

Surat News: केंडोर IVF सेंटर के 6 साल पूरे, निःसंतान दंपतियों के लिए विशेष रियायत
Surat News: जीएम ग्रुप ने अभिनेता प्रतीक गांधी को बनाया ब्रांड एंबेसडर, सूरत इंडस्ट्रियल पार्क को नई पहचान