हरियाणा में हुड्डा समर्थक विधायक ने टिकट मिलने से पहले भरा पर्चा

Published : Oct 01, 2019, 06:29 PM IST
हरियाणा में हुड्डा समर्थक विधायक ने टिकट मिलने से पहले भरा पर्चा

सार

राज्य के रोहतक जिले के महम विधायक से मौजूदा विधायक आंनद सिंह दांगी ने आज अपना पर्चा भर दिया। जबकि कांग्रेस ने अभी तक किसी को टिकट नहीं दिया। जब पार्टीं टिकट के लिए नाम फाइनल करेगी और उसके बाद प्रदेश अध्यक्ष इस पर अपनी मुहर लगाएंगे। लेकिन दांगी ने पर्चा दाखिल कर सबको चौंका दिया है। दांगी ने कहा कि उनका टिकट फाइनल है और यहां से किसी को टिकट नहीं मिलेगा। 

चंडीगढ़। हरियाणा में कांग्रेस पार्टी को बड़ा झटका लगा है जब पार्टी के मौजूदा विधायक ने बगैर नाम घोषित हुए अपना पर्चा भर दिया। इस मौके पर विधायक के साथ राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेन्द्र सिंह हुड्डा की पत्नी भी मौजूद थी। लेकिन अभी तक राज्य में कांग्रेस ने टिकट फाइनल नहीं किए हैं। उसके बाद विधायक द्वारा पर्चा दाखिल करने को लेकर विरोधी कांग्रेस कठघरे में खड़ा कर रहे हैं।

राज्य के रोहतक जिले के महम विधायक से मौजूदा विधायक आंनद सिंह दांगी ने आज अपना पर्चा भर दिया। जबकि कांग्रेस ने अभी तक किसी को टिकट नहीं दिया। जब पार्टीं टिकट के लिए नाम फाइनल करेगी और उसके बाद प्रदेश अध्यक्ष इस पर अपनी मुहर लगाएंगे। लेकिन दांगी ने पर्चा दाखिल कर सबको चौंका दिया है। दांगी ने कहा कि उनका टिकट फाइनल है और यहां से किसी को टिकट नहीं मिलेगा। लिहाजा वह पर्चा भर रहे हैं।

हालांकि चौंकाने वाली बात ये भी है कि इस मौके पर उनके साथ हरियाणा में कांग्रेस के विधायक दल के नेता भूपेन्द्र सिंह हुड्डा की पत्नी आशा देवी मौजूद थी। दांगी को हुड्डा का समर्थक माना जाता है। हालांकि अभी तक कांग्रेस राज्य में टिकट के बंटवारे के मामले में उलझी हुई है। जबकि भाजपा अभी तक 78 प्रत्याशियों का घोषणा कर चुकी है। माना जा रहा कि कांग्रेस आज रात तक प्रत्याशियों के नाम का ऐलान कर देगी। महम विधानसभा सीट पर दांगी का दबदबा माना जाता है।

जिला निर्वाचन कार्यालय में मौजूद पत्रकारों से दांगी ने कहा कि उन्हें टिकट मांगने की जरूरत नहीं है और यदि कोई व्यक्ति यहां से टिकट चाहता है तो उसे दूसरी जगह से टिकट दे दिया जाएगा। दांगी 2005 से इस सीट से लगातार चुनाव जीत रहे हैं। दांगी इस सीट से पहली बार 1991 में विधायक बने थे। हालांकि इसके बाद लगातार दो चुनाव में उन्हें हार का सामना करना पड़ा। लेकिन इस सीट पर उनकी पकड़ माना जाती है। लिहाजा ये तय माना जा रहा है कि कांग्रेस मौजूद विधायकों को टिकट देगी। 
 

PREV

MyNation Hindi पर पाएं आज की ताजा खबरें (Aaj Ki Taza Khabar)। यहां आपको राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ब्रेकिंग न्यूज़ और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं की तुरंत और भरोसेमंद जानकारी मिलती है। राजनीति, अर्थव्यवस्था, खेल, मनोरंजन और टेक सहित हर बड़ी खबर पर रहें अपडेट—तेज, सटीक और आसान भाषा में।

Recommended Stories

Surat News: केंडोर IVF सेंटर के 6 साल पूरे, निःसंतान दंपतियों के लिए विशेष रियायत
Surat News: जीएम ग्रुप ने अभिनेता प्रतीक गांधी को बनाया ब्रांड एंबेसडर, सूरत इंडस्ट्रियल पार्क को नई पहचान