आनंदीबेन यूपी तो लालजी टंडन मध्य प्रदेश के नए राज्यपाल नियुक्त

Published : Jul 20, 2019, 01:45 PM ISTUpdated : Jul 20, 2019, 02:09 PM IST
आनंदीबेन यूपी तो लालजी टंडन मध्य प्रदेश के नए राज्यपाल नियुक्त

सार

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने आज कई राज्यों मे नए राज्यपालों की नियुक्ति के आदेश जारी कर दिए हैं। वहीं कई राज्यों के राज्यपाल बदले गए हैं। मध्यप्रदेश की राज्यपाल रहीं आनंदी बेन पटेल को उत्तर प्रदेश का नया राज्यपाल नियुक्त किया गया है।

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने आज कई राज्यों मे नए राज्यपालों की नियुक्ति के आदेश जारी कर दिए हैं। वहीं कई राज्यों के राज्यपाल बदले गए हैं। मध्यप्रदेश की राज्यपाल रहीं आनंदी बेन पटेल को उत्तर प्रदेश का नया राज्यपाल नियुक्त किया गया है। जबकि लालजी टंडन को मध्य प्रदेश का राज्यपाल बनाया गया है। हालांकि पहले राम नाईक के बारे में कयास लगाए जा रहे थे कि उन्हें फिर से राज्य का राज्यपाल नियुक्त किया जाएगा। क्योंकि उन्होंने राज्य में अपने कार्यकाल के दौरान जो छाप छोड़ी है। वो सबसे अलग है। राम नाईक राज्य में सक्रिय थे।

उत्तर प्रदेश के राज्यपाल राम नाईक का कार्यकाल समाप्त हो रहा था। लिहाजा केन्द्र सरकार की सिफारिश पर आनंदीबेन को राज्य का नया राज्यपाल नियुक्त किया गया है। वहीं लालजी टंडन को मध्यप्रदेश का राज्यपाल नियुक्त किया गया है। इससे पहले वह बिहार के राज्यपाल के तौर पर कार्य कर रहे थे। 

जबकि फागू चौहान को बिहार के नए राज्यपाल की जिम्‍मेदारी दी गई है जबकि जगदीप धनकड़ को पश्चिम बंगाल राज्यपाल और रमेश बैस को त्रिपुरा का नया राज्यपाल नियुक्त किया गया है। वहीं आरएन रवि को नगालैंड का राज्यपाल नियुक्त किया गया है। जबकि त्रिपुरा का राज्यपाल रमेश बैस को बनाया गया है।

हालांकि कुछ दिन से इस बात को लेकर संभावनाएं जताई जा रही थी कि कई राज्यों में राज्यपालों के तबादले किए जा सकते हैं.। सबसे अहम माने जाने वाले उत्तर प्रदेश के राज्यपाल राम नाईक को आराम दिया गया है। राम नाईक  ने यूपी में राज्यपाल के तौर पर अपनी अलग छाप छोड़ी है। उ

न्होंने राज्य की जनता के लिए अपने दरवाजे खोले रखे। वहीं फागू चौहान यूपी के वरिष्ठ भाजपा नेता हैं। एक जनवरी 1948 को जन्मे चौहान शेखुपुर आजमगढ़ से आते हैं। 2017 में हुए यूपी विधान सभा चुनाव में चौहान सबसे अधिक मतों से जीतने वाले विधायक थे। वे घोसी से निर्वाचित हुए थे। पार्टी ने उन्हें बिहार का राज्यपाल नियुक्त कर बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है। बिहार में अगले साल चुनाव होने हैं।

PREV

MyNation Hindi पर पाएं आज की ताजा खबरें (Aaj Ki Taza Khabar)। यहां आपको राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ब्रेकिंग न्यूज़ और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं की तुरंत और भरोसेमंद जानकारी मिलती है। राजनीति, अर्थव्यवस्था, खेल, मनोरंजन और टेक सहित हर बड़ी खबर पर रहें अपडेट—तेज, सटीक और आसान भाषा में।

Recommended Stories

Surat News: केंडोर IVF सेंटर के 6 साल पूरे, निःसंतान दंपतियों के लिए विशेष रियायत
Surat News: जीएम ग्रुप ने अभिनेता प्रतीक गांधी को बनाया ब्रांड एंबेसडर, सूरत इंडस्ट्रियल पार्क को नई पहचान