चुनार गेस्ट हाउस में धरने पर बैठी प्रियंका सोनभद्र नरसंहार के परिजनों से मिली

Published : Jul 20, 2019, 01:23 PM IST
चुनार गेस्ट हाउस में धरने पर बैठी प्रियंका सोनभद्र नरसंहार के परिजनों से मिली

सार

आखिरकार प्रियंका गांधी ने आज नरसंहार में मारे गए लोगों के परिजनों से मुलाकात की। प्रियंका के सोनभद्र जाने पर प्रतिबंध है लिहाजा बताया जा रहा है कि जिला प्रशासन ने पीड़ित परिवारों की प्रियंका गांधी की मुलाकात करवाई। हालांकि अभी तक गेस्ट हाइस कांग्रेस के नेताओं का जमावड़ा लगा हुआ है। प्रियंका भी विरोध स्वरूप वहां पर धरने पर बैठी हैं। 

पिछले चौबीस घटों से ज्यादा समय से मिर्जापुर के चुनार गेस्ट हाउस में धरने पर बैठी कांग्रेस महासचिव ने आज सोनभद्र सामूहिक नरसंहार में मारे गए लोगों के परिजनों से मुलाकात की। प्रियंका इन लोगों से गेस्ट हाउस में ही मिली। क्योंकि योगी सरकार ने सोनभद्र में धारा 144 लगाई है। जिसके कारण प्रियंका को वहां जाने की अनुमति नहीं है।

आखिरकार प्रियंका गांधी ने आज नरसंहार में मारे गए लोगों के परिजनों से मुलाकात की। प्रियंका के सोनभद्र जाने पर प्रतिबंध है लिहाजा बताया जा रहा है कि जिला प्रशासन ने पीड़ित परिवारों की प्रियंका गांधी की मुलाकात करवाई। हालांकि अभी तक गेस्ट हाइस कांग्रेस के नेताओं का जमावड़ा लगा हुआ है।

प्रियंका भी विरोध स्वरूप वहां पर धरने पर बैठी हैं। प्रियंका को कल ही जिला प्रशासन ने वहां जाने के लिए मना कर दिया था। जिसके बाद वह धरने पर बैठ गयी लेकिन इसके बाद उन्हें चुनार के गेस्ट हाउस में भेज दिया गया था। आज प्रशासन की पहल पर पीड़ितों के परिवार के लोग प्रियंका से मिलने गेस्ट हाउस पहुंचे। जानकारी के मुताबिक 15 लोग सोनभद्र से प्रियंका से मिलने पहुंचे हैं।

गौरतलब है कि शुक्रवार की दोपहर प्रियंका गांधी को हिरासत में लिया गया था और वह पिछले 24 घण्टे बाद भी चुनार के गेस्ट हाउस में धरने पर बैठी हैं। फिलहाल जिला प्रशासन और प्रियंका के बीच टकराव की स्थिति है। प्रियंका ने साफ कहा कि वह सोनभद्र में चार लोगों के साथ ही जाएगी। उसके साथ कोई लावलश्कर नहीं जाएगा।

उसके बावजूद जिला प्रशासन ने उन्हें वहां जाने की इजाजत नहीं दी है। हालांकि ऐसा भी कहा जा रहा कि रात को जिला प्रशासन के अफसरों से प्रियंका ने कहा कि वह पीड़ित लोगों से और कहीं मिल सकती हैं।

लेकिन प्रशासन ने इस बार कोई आश्वासन प्रियंका को नहीं दिया। शुक्रवार को ही प्रियंका ने वाराणसी के ट्रामा सेंटर में इस नरसंहार में घायल हुए लोगों से मुलाकात की। लेकिन इसके बाद मिर्जापुर जिला प्रशासन ने उन्हें नारायनपुर के पास ही रोक लिया।

PREV

MyNation Hindi पर पाएं आज की ताजा खबरें (Aaj Ki Taza Khabar)। यहां आपको राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ब्रेकिंग न्यूज़ और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं की तुरंत और भरोसेमंद जानकारी मिलती है। राजनीति, अर्थव्यवस्था, खेल, मनोरंजन और टेक सहित हर बड़ी खबर पर रहें अपडेट—तेज, सटीक और आसान भाषा में।

Recommended Stories

Surat News: केंडोर IVF सेंटर के 6 साल पूरे, निःसंतान दंपतियों के लिए विशेष रियायत
Surat News: जीएम ग्रुप ने अभिनेता प्रतीक गांधी को बनाया ब्रांड एंबेसडर, सूरत इंडस्ट्रियल पार्क को नई पहचान