देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 13586 मामले आए सामने, 336 संक्रमितों की मौत

Published : Jun 19, 2020, 03:07 PM IST
देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 13586 मामले आए सामने, 336 संक्रमितों की मौत

सार

केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक शुक्रवार देश में कोरोना संक्रमण से ठीक होने वालों मरीजों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। देश में कोरोना वायरस से ठीक होने वालों की संख्या 2,04,710 तक पहुंच गई है।  जबकि देश में 1,63,248 मामले सक्रिय हैं और इन लोगों का अस्पतालों में इलाज चल रहा है। 

नई दिल्ली। देश में कोरोना का कहर जारी है और रोजाना कोरोना के मामले अपने रिकार्ड को तोड़ रहे हैं। देश में पिछले 24 घंटे के दौरान कोरोना के सबसे अधिक 13,586 मामले सामने हैं और इसके बाद देश में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 3,80,532 तक पहुंच गई है। वहीं देश में एक ही दिन में 336  लोगों की मौत कोरोना से हुई है और इसके देश में मरने वालों की संख्या बढ़कर 12,573 हो गई है।

केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक शुक्रवार देश में कोरोना संक्रमण से ठीक होने वालों मरीजों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। देश में कोरोना वायरस से ठीक होने वालों की संख्या 2,04,710 तक पहुंच गई है।  जबकि देश में 1,63,248 मामले सक्रिय हैं और इन लोगों का अस्पतालों में इलाज चल रहा है। मंत्रालय का कहना है कि देश में महाराष्ट्र, दिल्ली, तमिलनाडु और गुजरात के हालत खराब हैं और इन राज्य राज्यों में देश के 60 फीसदी से ज्यादा कोरोना के मामले हैं।  वहीं देश में कोरोना से उबरने वाले मरीजों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है और अब देश में रिकवरी दर बढ़कर 53.79 फीसदी तक पहुंच गई है। वहीं देश में पिछले आठ दिनों से कोरोना के 10,000 से अधिक मामले सामने आ रहे हैं।

मंत्रालय के मुताबिक पिछले 24 घंटे में देश में कोरोना से 336 लोगों की मौत हुई है और इसमें सबसे ज्यादा मौतें महाराष्ट्र में हुई हैं। राज्य में कोरोना से 100 लोगों की मौत हुई है और उसके बाद दिल्ली में कोरोना से सबसे ज्यादा लोगों की मौत पिछले 24 घंटे में हुई है। इसके बाद  दिल्ली के 65, तमिलनाडु के 49, गुजरात के 31, उत्तर प्रदेश के 30, कर्नाटक और पश्चिम बंगाल के 12-12, राजस्थान के 10, जम्मू-कश्मीर के छह, पंजाब के पांच, हरियाणा और मध्यप्रदेश के चार-चार, तेलंगाना के तीन, आंध्र प्रदेश के दो और असम, झारखंड तथा केरल में एक-एक व्यक्ति की मौत कोरोना संक्रमण से हुई है।

PREV

MyNation Hindi पर पाएं आज की ताजा खबरें (Aaj Ki Taza Khabar)। यहां आपको राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ब्रेकिंग न्यूज़ और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं की तुरंत और भरोसेमंद जानकारी मिलती है। राजनीति, अर्थव्यवस्था, खेल, मनोरंजन और टेक सहित हर बड़ी खबर पर रहें अपडेट—तेज, सटीक और आसान भाषा में।

Recommended Stories

21BY72 Season 5: सूरत बना स्टार्टअप हब, निवेशकों और युवाओं का महाकुंभ
World Motorcycle Day: Ajay's Cafe और GMRA की अनोखी पहल, सुरक्षित राइडिंग का बड़ा संदेश