जानें क्यों पीएम ने सर्वदलीय बैठक में तेजस्वी और केजरीवाल को नहीं किया आमंत्रित

Published : Jun 19, 2020, 12:25 PM IST
जानें क्यों पीएम ने सर्वदलीय बैठक में तेजस्वी और केजरीवाल को नहीं किया आमंत्रित

सार

पीएम मोदी आज दोनों देशों के बीच तनाव के मुद्दे पर 17 राजनैतिक दलों के मुखियाओं के साथ रूबरू होंगे। ये बैठक वर्चुअली होगी और इसमें सोनिया गांधी, ममता बनर्जी और मायावती के साथ ही 13 दलों के अध्यक्ष शामिल होंगे। हालांकि इस बैठक में बिहार की मुख्य विपक्षी पार्टी राजद को नहीं बुलाया गया है और दिल्ली की सत्ताधारी आम आदमी पार्टी को भी बैठक से दूर रखा गया है।

नई दिल्ली।  भारत और चीन के सैनिकों के बीच हुई हिंसक झड़प में भारत के 20 जवानों के शहीद होने के बाद प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सर्वदलीय बैठक आज शाम को बुलाई है। इस बैठक में 17 राजनैतिक दलों के मुखिया हिस्सा  लेंगे। लेकिन खासबात ये है कि इस बैठक में दिल्ली की सत्ताधारी आम आदमी पार्टी और बिहार की मुख्य विपक्षी पार्टी राष्ट्रीय जनता दल नदारद रहेगी। असल में बैठक के लिए संसद में पांच सांसदों का होना जरूरी है और उन्हीं दलों को इसमें आमंत्रित किया गया है।  जिसके पांच या उससे ज्यादा सांसद हैं।

पीएम मोदी आज दोनों देशों के बीच तनाव के मुद्दे पर 17 राजनैतिक दलों के मुखियाओं के साथ रूबरू होंगे। ये बैठक वर्चुअली होगी और इसमें सोनिया गांधी, ममता बनर्जी और मायावती के साथ ही 13 दलों के अध्यक्ष शामिल होंगे। हालांकि इस बैठक में बिहार की मुख्य विपक्षी पार्टी राजद को नहीं बुलाया गया है और दिल्ली की सत्ताधारी आम आदमी पार्टी को भी बैठक से दूर रखा गया है। असल में बैठक के लिए संसद में पांच सांसद जरूरी है। लिहाजा जिन दलों के पास पांच सांसद नहीं हैं उन्हें आमंत्रित  नहीं किया गया है। भारत चीन के बीच चल रहे विवाद में लद्दाख में चीनी सैनिकों के साथ हिंसक झड़प में 20 सैन्यकर्मी शहीद हो गए थे। हालांकि इस झड़प में चीन को भारत से ज्यादा नुकसान पहुंचा और माना जा रहा है कि उसके 43 सैनिकों को भारतीय सैनिकों ने मार गिराया था।  

हालांकि चीन अभी तक इस बात को नहीं मान रहा है। क्योंकि उसे डर है कि अगर उसने ये बात मानी तो उसकी दुनिया में बदनामी होगी और वह दुनिया के साथ बेनकाब हो जाएगा।  क्योंकि चीन अभी तक ये दंभ भरता है कि दुनिया में उसकी सबसे बड़ी सेना है। उधर सीमा पर दोनों देशों के बीच लगातार मेजर जनरल स्तर की बातचीत चल रही है। हालांकि अभी तक कई दौर की बैठकों के बाद कोई परिणाम सामने नहीं आया है। हालांकि भारत ने साफ कर दिया है कि वह चीन के आगे नहीं झुकेगा और सीमा पर अपने निर्माण कार्य को बंद नहीं करेगा। वहीं आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सर्वदलीय बैठक बुलाई है।
 

PREV

MyNation Hindi पर पाएं आज की ताजा खबरें (Aaj Ki Taza Khabar)। यहां आपको राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ब्रेकिंग न्यूज़ और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं की तुरंत और भरोसेमंद जानकारी मिलती है। राजनीति, अर्थव्यवस्था, खेल, मनोरंजन और टेक सहित हर बड़ी खबर पर रहें अपडेट—तेज, सटीक और आसान भाषा में।

Recommended Stories

Surat News: Skyera Airhostess Training Institute के छात्रों को मिला Hospitality Industry का प्रैक्टिकल अनुभव
CBSE 12th Board Result 2026: सूरत के GD Goenka International School के छात्रों का शानदार प्रदर्शन, 13वीं बार 100% रिजल्ट