खास लेकर आम सब देश के आभूषण:सुषमा स्वराज, अरुण, जॉर्ज समेत 7 को मिला पद्म विभूषण,16 को पद्म भूषण और 118 को पद्म श्री

Published : Jan 26, 2020, 08:23 AM IST
खास लेकर आम सब देश के आभूषण:सुषमा स्वराज, अरुण, जॉर्ज समेत 7 को मिला पद्म विभूषण,16 को पद्म भूषण और 118 को पद्म श्री

सार

केन्द्र सरकार ने देश के सर्वोच्च पुरस्कार पुरस्कार पद्म विभूषण छन्नूलाल मिश्रा और अनिरुद्ध जगन्नाथ को भी दिया है वहीं हाल में बह्रलीन हुए विश्वेशतीर्थ स्वामीजी को पद्म विभूषण  से सम्मानित किया गया है जबकि मनोहर पर्रिकर, जाने माने उद्योगपति आनंद महिंद्रा समेत 16 लोगों को पद्म भूषण से सम्मानित किया गया है। इसके साथ ही केन्द्र सरकार ने विभिन्न क्षेत्रों की हस्तियों को पद्मश्री से नवाजा है।

नई दिल्ली। भारत सरकार ने गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर वर्ष 2020 के लिए पद्म पुरस्कारों की घोषणा की है। ये पुरस्कार देश के खास से लेकर आम लोगों को मिले हैं। जिन्हें कभी इस बात की उम्मीद नहीं रहती थी कि वह भी कभी देश के ये सर्वोच्च सम्मान से नवाजे जाएंगे। लेकिन इस बार सरकार ने ऐसे आम लोगों को इन पुरस्कारों से नवाजा है, जो बगैर किसी लाइम लाइट के समाज के लिए काम कर रहे हैं। केन्द्र सरकार ने पूर्व केंद्रीय मंत्री जॉर्ज फर्नांडीस, अरुण जेटली और सुषमा स्वराज को मरणोपरांत पद्म विभूषण से नवाजा है। वहीं एमसी मैरीकॉम समेत कुल सात लोगों को भी पद्म विभूषण से सम्मानित किया है। इसके साथ ही सरकार ने 16 हस्तियों को पद्म भूषण और 118 लोगों को पद्म श्री सम्मान से नवाजा है। इस साल किसी को भारत रत्न नहीं दिया गया है। 

केन्द्र सरकार ने देश के सर्वोच्च पुरस्कार पुरस्कार पद्म विभूषण छन्नूलाल मिश्रा और अनिरुद्ध जगन्नाथ को भी दिया है वहीं हाल में बह्रलीन हुए विश्वेशतीर्थ स्वामीजी को पद्म विभूषण  से सम्मानित किया गया है जबकि मनोहर पर्रिकर, जाने माने उद्योगपति आनंद महिंद्रा समेत 16 लोगों को पद्म भूषण से सम्मानित किया गया है। इसके साथ ही केन्द्र सरकार ने विभिन्न क्षेत्रों की हस्तियों को पद्मश्री से नवाजा है। सरकार ने कंगना रनौत, अदनान सामी, एकता कपूर, सुरेश वाडकर, गणितज्ञ वशिष्ठ नारायण सिंह समेत 118 लोगों पद्म श्री से सम्मानित किया है।

केन्द्र सरकार ने कांग्रेस के नेता नगालैंड के पूर्व मुख्यमंत्री एससी जमीर और जम्मू कश्मीर के नेता मुजफ्फर हुसैन बेग को भी पद्म भूषण से सम्मानित किया है। वहीं लखनऊ के इतिहासकार और पत्रकार योगेश प्रवीण, असम के इतिहासकार जोगेंद्र नाथ फूकन को पद्म श्री चुना गया गया है। इसके सात ही क्रिकेटर जहीर खान, हॉकी खिलाड़ी रानी रामपाल, निशानेबाज जीतू राय को भी पद्म श्री से सम्मानित किया गया है।

चंडीगढ़ में लंगर बाबा के नाम से मशहूर जगदीश लाल अहूजा, उत्तर प्रदेश में 25 हजार लावारिस लाशों का अंतिम संस्कार करने वाले मोहम्मद शरीफ, कश्मीर में दिव्यांग बच्चों के लिए काम करने वाले जावेद अहमद टाक को भी सरकार ने पद्मश्री से नवाजा है। इसके साथ ही तुलसी गौड़ा,सत्यनारायण मुंदेयूर, अब्दुल जब्बार, ऊषा चाउमर, पोपटराव पवार, हारेकाला हाजाब्बा, अरुणोदय मंडल, राधा मोहन,साबरमती, कौशल कोनवार सारमा, त्रिनिती सैऊ, रावी कानन, ए रामकृष्णन, सुंदरम वर्मा, मुन्ना मास्टर, योगी एरोन, राहीबाई सोमा पोपेरे, हिम्माता राम भांभू
मूछीक्कल पनकाझाक्शी को भी पद्मश्री पुरस्कार सम्मानित किया गया है।
 

PREV

MyNation Hindi पर पाएं आज की ताजा खबरें (Aaj Ki Taza Khabar)। यहां आपको राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ब्रेकिंग न्यूज़ और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं की तुरंत और भरोसेमंद जानकारी मिलती है। राजनीति, अर्थव्यवस्था, खेल, मनोरंजन और टेक सहित हर बड़ी खबर पर रहें अपडेट—तेज, सटीक और आसान भाषा में।

Recommended Stories

Surat Google Workspace Training: सार्वजानिक विश्वविद्यालय में 9 दिन का FDP, शिक्षकों-कर्मचारियों को मिला डिजिटल प्रशिक्षण
Corporate Connections BHAF 2026: सूरत में जुटेंगे देशभर के बिज़नेस लीडर्स, 13-14 मार्च को होगा बड़ा फोरम