Independence Day 2023: PM मोदी के साथ चलेंगी ये दो महिला सैन्य अधिकारी,जानें ध्वजारोहण का पूरा कार्यक्रम

Anshika Tiwari |  
Published : Aug 14, 2023, 05:58 PM ISTUpdated : Aug 14, 2023, 06:00 PM IST
Independence Day 2023:  PM मोदी के साथ चलेंगी ये दो महिला सैन्य अधिकारी,जानें ध्वजारोहण का पूरा कार्यक्रम

सार

स्वतंत्रता दिवस की तैयारियां अपने शबाब पर हैं। हर कोई 15 अगस्त का इंतजार कर रहा है। ऐसे में लाल किले में होने वाले कार्यक्रम की चर्चा भी जोरों पर है। पीएम मोदी मंगलवार को देश के 77वें स्वतंत्रता दिवस पर लाल किला की प्राचीर से झंडा फहराएंगे। इस बार का महोत्सव बेहद खास रहने वाला है।

न्यूज डेस्क। स्वतंत्रता दिवस की तैयारियां अपने शबाब पर हैं। हर कोई 15 अगस्त का इंतजार कर रहा है। ऐसे में लाल किले में होने वाले कार्यक्रम की चर्चा भी जोरों पर है। पीएम मोदी मंगलवार को देश के 77वें स्वतंत्रता दिवस पर लाल किला की प्राचीर से झंडा फहराएंगे। इस बार का महोत्सव बेहद खास रहने वाला है। प्रधानमंत्री मोदी के साथ दो महिला अधिकारी मेजर निकिता नायर और मेजर जैस्मीन कौर भी रहेंगी। दोनों अधिकारी पीएम के साए की तरह साथ चलेंगी। वहीं रक्षा मंत्रालय की ओर से कहा गया कि स्पेशल 8711  फील्ट बैटरी के बहादुर बंदूकधारी 21 तोपों की सलामी देंगे। 

मार्क-III ध्रुव करेगा पुष्पवर्षा

स्वतंत्रता दिवस के मौके पर पीएम मोदी जैसे ही ध्वज फहराएंगे। वैसे ही भारतीय वायुसेना के हेलीकॉप्टर मार्क-III ध्रुव के जरिए पुष्पवर्षा की जाएगी। मंत्रालय के अनुसार, प्रधानमंत्री के गार्ड ऑफ ऑनर दल में सेना, वायु सेना और दिल्ली पुलिस के एक-एक अधिकारी और 25 कर्मी, नौसेना अधिकारी और 24 जवान शामिल होंगे। गार्ड ऑफ ऑनर के बाद प्रधानमंत्री लाल किले की प्राचीर की ओर बढ़ेंगे और उनका स्वागत रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ, सेना, नौसेना और वायुसेना के प्रमुख करेंगे।


सम्मान के बाद तिरंगा फहराएंगे प्रधानमंत्री

रक्षा मंत्रालय के अनुसार, लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ पीएम को राष्ट्रीय ध्वज फहराने के लिए प्राचीर पर बने मंच तक ले जाएंगे। जहां प्रधानमंत्री ध्वजारोहण करेंगे और फिर उन्हें राष्ट्रीय सलामी मिलेगी। जिसमें सेना का बैंड, जिसमें एक जेसीओ और 20 अन्य रैंक शामिल रहेंगे। बैंड का संचालन सूबेदार जतिंदर सिंह करेंगे। वहीं इसके बाद प्रधानमंत्री देश को संबोधित करेंगे। संबोधन के समापन पर राष्ट्रयी कैडेट कोर( NCC) के कैडेट राष्ट्रगान गाएंगे। देशभर के विभिन्न स्कूलों के 1,100 छात्र-छात्राएं भाग लेंगे।। इसके अलावा एक अन्य आकर्षण जी-20 का प्रतीक चिह्न भी रहेगा, जो लाल किले पर फूलों की सजावट का अहम हिस्सा होगा। 

ये भी पढ़ें- दीपचंद ने दागा था कारगिल में पहला गोला, 2 पैर-1 हाथ गंवाकर भी कहते हैं- अगले जनम मोहे सैनिक ही कीजो

PREV

MyNation Hindi पर पाएं आज की ताजा खबरें (Aaj Ki Taza Khabar)। यहां आपको राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ब्रेकिंग न्यूज़ और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं की तुरंत और भरोसेमंद जानकारी मिलती है। राजनीति, अर्थव्यवस्था, खेल, मनोरंजन और टेक सहित हर बड़ी खबर पर रहें अपडेट—तेज, सटीक और आसान भाषा में।

Recommended Stories

Navkar Mantra Day 2026: सूरत में 10 हजार श्रद्धालुओं का महाजाप, विश्व शांति का गूंजा संदेश
Vishwa Navkar Mahamantra Divas 2026: सूरत में JITO का भव्य महाजाप, अमित शाह की वर्चुअल उपस्थित के साथ 108 देशों की भागीदारी