‘मित्रों’ को लिया विश्वास में और फिर किया हवाई हमला, जानें कौन हैं भारत के मित्र देश

Published : Feb 26, 2019, 04:52 PM IST
‘मित्रों’ को लिया विश्वास में और फिर किया हवाई हमला, जानें कौन हैं भारत के मित्र देश

सार

पाकिस्तान पर आज किए गए हवाई हमले के बाद पाकिस्तान पूरी तरह बौखला गया है। लेकिन इस घड़ी में वह फिलहाल अकेला पड़ गया है। जबकि भारत के मित्र देश उसके साथ खड़े हैं। पाकिस्तान पर हवाई हमले से पहले भारत ने अपने मित्र देशों को विश्वास में लिया और फिर उसके बाद पाकिस्तान पर हवाई हमला किया।

पाकिस्तान पर आज किए गए हवाई हमले के बाद पाकिस्तान पूरी तरह बौखला गया है। लेकिन इस घड़ी में वह फिलहाल अकेला पड़ गया है। जबकि भारत के मित्र देश उसके साथ खड़े हैं। पाकिस्तान पर हवाई हमले से पहले भारत ने अपने मित्र देशों को विश्वास में लिया और फिर उसके बाद पाकिस्तान पर हवाई हमला किया। आज हमले के बाद भारत ने करीब 12 मित्र देशों को इस हमले की जानकारी दी।

तेरह दिन पहले पहले पुलवामा हमले से ये साफ गया था कि भारत पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब देगा। हालांकि पाकिस्तान भी ये अच्छी तरह से जानता था और वह बार-बार यही धमकी दे रहा था कि वह परमाणु संपन्न देश है। लेकिन भारत ने उसे मुंहतोड़ जवाब देने की तैयारियां पहले से कर दी थी। भारत ने अपने मित्र देशों को पुलवामा आंतकी हमले के बाद विश्वास में लिया और बताया किस तरह से पाकिस्तान भारत ही नहीं बल्कि विश्वभर के आंतकियों को उत्पन्न करने वाली फैक्ट्री बन गया है। दुनिया में जहां भी आंतकी हमले हो रहे हैं उसका पाकिस्तान से किसी न किसी रूप संबंध होता है। 
अभी तक पाकिस्तान में हवाई हमले की किसी भी देश ने भारत की आलोचना नहीं की है।

जो एक तरह से भारत की रणनीति की जीत मानी जा रही है। भारत ने पुलवामा आंतकी हमले के बाद कार्रवाई के संकेत दिए थे और अपने मित्र राष्ट्रों को बुलाकर विश्वास में लेकर जानकारी दी। भारत ने अमेरिका और रूस के साथ शायद ईरान और इजराइल द्वारा को भी दे दिए थे। जिसके बाद अमेरिका के राष्ट्रपति ने बयान दिया था कि भारत कुछ बड़ा करने जा रहा है। भारत सरकार ने इसे नॉन मिलिट्री स्ट्राइक कहा है। वहीं भारत ने अपने करीबी साझेदार रूस के डिप्टी एनएसए को भारत बुलाया और उसे पाकिस्तान पर एक्शन लेने की जानकारी दी। जबकि किसी भी देश ने पाकिस्तान का साथ नहीं दिया। लिहाजा विश्व राजनीति में पाकिस्तान अलग-थलक पड़ गया है।

गौरतलब है कि भारतीय वायुसेना ने देर रात पाकिस्तानी सीमा में घुसकर कई जगहों पर बम गिराये हैं। हालांकि पाकिस्तान की तरफ से दावा किया गया है कि इस हमले में कोई हताहत नहीं हुआ है। लेकिन सूत्रों का कहना है कि रात साढ़े तीन बजे फाइटर जेट मिराज 2000 ने पाकिस्तान में चल रहे आंतकी कैंपन को तबाह कर दिया है। ऐसा कहा जा रहा है कि वायुसेना ने करीब 1 हजार किलोग्राम का बम वहां पर गिराये। पुलवामा हमले के बाद माना जा रहा था कि भारत पाकिस्तान पर कार्यवाही करेगा। लिहाजा आज भारत की वायुसेना सेना ने फिर से पाकिस्तान के आंतकी कैंपों को तबाह किया है।
 

PREV

MyNation Hindi पर पाएं आज की ताजा खबरें (Aaj Ki Taza Khabar)। यहां आपको राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ब्रेकिंग न्यूज़ और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं की तुरंत और भरोसेमंद जानकारी मिलती है। राजनीति, अर्थव्यवस्था, खेल, मनोरंजन और टेक सहित हर बड़ी खबर पर रहें अपडेट—तेज, सटीक और आसान भाषा में।

Recommended Stories

सूरत में शुरू होगा दक्षिण गुजरात का पहला SRK सैनिक स्कूल, जून 2026 से एडमिशन शुरू
Surat News: श्री गुरुकृपा विद्या संकुल में कक्षा 10-12 छात्रों को भावभीनी विदाई, लैपटॉप-टैबलेट भेंट