पहले ही सीरीज जीत चुकी टीम इंडिया से तीन प्रमुख गेंदबाजों को आखिरी मुकाबले में आराम

Published : Nov 10, 2018, 03:12 PM IST
पहले ही सीरीज जीत चुकी टीम इंडिया से तीन प्रमुख गेंदबाजों को आखिरी मुकाबले में आराम

सार

वेस्ट इंडीज के खिलाफ 11 नवंबर को होने वाले तीन टी-20 मैचों की श्रंखला में में 2-0 से आगे चल रही भारतीय टीम नए तेवर-कलेवर के साथ आखिरी मुकाबले में उतरेगी। तीन भारतीय प्रमुख भारतीय गेंदबाजों को तीसरे मैच में आराम दिया गया है।   

नई दिल्ली- भारतीय तेज गेंदबाज उमेश यादव , जसप्रीत बुमराह और स्पिनर कुलदीप यादव को वेस्टइंडीज के खिलाफ तीसरे और आखिरी टी20 मैच के लिये आराम दिया गया है ताकि आस्ट्रेलिया दौरे के लिये वे पूरी तरह से फिट रहें ।

पंजाब के तेज गेंदबाज सिद्धार्थ कौल को यहां होने वाले आखिरी टी20 मैच के लिये टीम में जगह दी गई है ।

बीसीसीआई के कार्यवाहक सचिव अमिताभ चौधरी ने एक विज्ञप्ति में कहा "भारतीय टीम प्रबंधन ने उमेश यादव, जसप्रीत बुमराह और कुलदीप यादव को चेन्नई में होने वाले तीसरे टी20 में आराम देने का फैसला किया है ।" 

उन्होंने कहा "यह फैसला इसलिये लिया गया है ताकि आस्ट्रेलिया दौरे पर शारीरिक रूप से वे पूरी तरह फिट रहें ।"

कुलदीप ने दो मैचों में पांच और बुमराह ने तीन विकेट लिये थे । 

आयरलैंड के खिलाफ डबलिन में जून में पहला टी20 खेलने वाले कौल अभी तक दो मैच खेल चुके हैं । भारत मौजूदा श्रृंखला में पहले दो मैच जीतकर अपराजेय बढत बना चुका है ।

भारतीय टीम 21 नवंबर से आस्ट्रेलिया दौरे पर ब्रिसबेन में पहला टी20 मैच खेलेगी । 

तीसरे टी20 के लिये भारतीय टीम-

रोहित शर्मा (कप्तान) , शिखर धवन, केएल राहुल, दिनेश कार्तिक, मनीष पांडे, श्रेयस अय्यर, ऋषभ पंत, कृणाल पंड्या, वाशिंगटन सुंदर, युजवेंद्र चहल, भुवनेश्वर कुमार , खलील अहमद, शाहबाज नदीम, सिद्धार्थ कौल । 
 

PREV

MyNation Hindi पर पाएं आज की ताजा खबरें (Aaj Ki Taza Khabar)। यहां आपको राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ब्रेकिंग न्यूज़ और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं की तुरंत और भरोसेमंद जानकारी मिलती है। राजनीति, अर्थव्यवस्था, खेल, मनोरंजन और टेक सहित हर बड़ी खबर पर रहें अपडेट—तेज, सटीक और आसान भाषा में।

Recommended Stories

21BY72 Season 5: सूरत बना स्टार्टअप हब, निवेशकों और युवाओं का महाकुंभ
World Motorcycle Day: Ajay's Cafe और GMRA की अनोखी पहल, सुरक्षित राइडिंग का बड़ा संदेश