कश्मीर में सेना इजरायली तकनीक से कर रही आतंकवादियों पर प्रहार

Gursimran Singh |  
Published : Oct 25, 2018, 11:24 AM IST
कश्मीर में सेना इजरायली तकनीक  से कर रही आतंकवादियों पर प्रहार

सार

कश्मीर घाटी में अधिकतर मुठभेड़ ऐसी जगहों पर होती हैं, जहां आतंकी रिहायशी इलाकों में छिपे होते हैं। खुले जंगलों में मुठभेड़ आसान होती है लेकिन आबादी वाली जगहों पर जानमाल के नुकसान का ध्यान रखना होता है।

जम्मू-कश्मीर में आतंकवाद के खिलाफ पिछले दो दशक से चल रही लडाई में भारतीय सेना ने अब अपनी रणनीति में बड़ा बदलाव किया है। जहां पहले सेना के जवान घर में घुसकर आतंकियों को मार गिराते थे वहीं अब सेना इजरायली तकनीक का सहारा ले रही है।

बता दें कि कश्मीर के आतंकवाद की शुरुआत से ही भारतीय सेना अग्रिम चौकी संभालते हुए आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई लड़ रही है। आतंकियों की बदलती तकनीक और सेना को होते हुए भारी नुकसान को देखते हुए सेना ने अपनी तकनीक में बड़ा बदलाव किया है।

कश्मीर घाटी में अधिकतर मुठभेड़ ऐसी जगहों पर होती हैं, जहां आतंकी रिहायशी इलाकों में छिपे होते हैं। खुले जंगलों में मुठभेड़ आसान होती है लेकिन आबादी वाली जगहों पर जानमाल के नुकसान का ध्यान रखना होता है। ऐसी जगहों पर आतंकियों को मारने के लिए सेना को घरों में घुसना पड़ता था, जहां घात लगाकर छिपे हुए आतंकी कई बार बड़ा नुकसान पहुंचा देते थे। 

सेना ने अपने किसी भी जवान की जान न गंवाने के लिए अब इजरायली तकनीक का सहारा लिया है। इसमें जवान एक गैस सिलेंडर से तेज आग की बौछार उस बिल्डिंग में करते हैं, जहां आतंकी छिपे होते है। इसके बाद आतंकियों को आग से बचने के लिए इमारत से बाहर आना होता है। जैसे ही आतंकी बाहर आते हैं, मुस्तैद जवान उन्हें मार गिराते हैं। 

कुछ समय से सेना द्वारा अपनाई जा रही इजरायली तकनीक का फायदा देखने को मिला है। रिहायशी इलाकों में आतंकियों के खिलाफ होने वाले अभियानों में सेना को कोई बड़ा नुकसान नहीं हुआ है। 

'माय नेशन' से बात करते हुए सेना के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया, सेना को इस तकनीक की काफी लंबे समय से जरूरत थी और अब सेना इसे अपना रही है। उन्होंने बताया कि आतंकी हमेशा सुरक्षा बलों को ज्यादा से ज्यादा नुकसान पहुंचाना चाहते हैं। यही कारण है कि पिछले दो दशकों में चलाए गए आतंक विरोधी अभियानों में सुरक्षा बलों को काफी नुकसान उठाना पड़ा। इन नई तकनीक से मिल रही सफलता से सेना के जवान भी खुश हैं।

PREV

MyNation Hindi पर पाएं आज की ताजा खबरें (Aaj Ki Taza Khabar)। यहां आपको राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ब्रेकिंग न्यूज़ और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं की तुरंत और भरोसेमंद जानकारी मिलती है। राजनीति, अर्थव्यवस्था, खेल, मनोरंजन और टेक सहित हर बड़ी खबर पर रहें अपडेट—तेज, सटीक और आसान भाषा में।

Recommended Stories

CBSE Result 2026: सूरत के व्हाइट लोटस इंटरनेशनल स्कूल का शानदार प्रदर्शन, 10वीं में 100% रिजल्ट और संस्कृत में 100/100 की विशेष उपलब्धि
CBSE Board 10th Result 2026: गौतम क्लासेस का कमाल, 100% रिजल्ट के साथ छात्रों में 20% तक सुधार