युवराज सिंह के घर फिर गूंजी किलकारी, बेटी ने लिया जन्म

Anshika Tiwari |  
Published : Aug 25, 2023, 07:08 PM IST
युवराज सिंह के घर फिर गूंजी किलकारी, बेटी ने लिया जन्म

सार

युवराज सिंह की वाइफ हेजल कीच ने एक प्यारी सी नन्ही परी को जन्म दिया है। इस बात की जानकारी क्रिकेटर ने खुद इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए दी। जिसके बाद हर कोई उन्हें बधाई दे रहा है। 

न्यूज डेस्क । इंडियन टीम के पूर्व बल्लेबाज युवराज सिंह के एक बार फिर किलकारियां गूजी हैं। युवराज की वाइफ हेजल कीच ने एक प्यारी सी नन्ही परी को जन्म दिया है। इस बात की जानकारी क्रिकेटर ने खुद इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए दी। जिसके बाद हर कोई उन्हें बधाई दे रहा है और बच्ची के अच्छे भविष्य की कामना कर रहा है। 

इंस्टाग्राम पर दी जानकारी

युवराज सिंह ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर पोस्ट करते हुए लिखा कि हम अपनी छोटी राजकुमारी AURA का इस दुनिया में वेलकम करते हैं और अब हमारा परिवार पूरा हो हुआ। फोटो में आप भी देख सकते है कि युवराज ने इंस्टाग्राम पर बेटी की तस्वीर भी शेयर की जिसमें वह AURA को गोद में लिए हुए हैं। जबकि हेजल अपने बेटे ओरायन को दुलारती नजर आ रही हैं। 

 


पोस्ट पर बंधाइयों का तांता

युवराज के इस पोस्ट को शेयर करते हुए सेलेब्स से लेकर उनके फैंस बधाइयां दे रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा कि बधाई हो। वहीं अन्य ने लिखा कि- भगवान आपकी फैमिली को ऐसी ही खुश रखे और आप पर भगवान का आशीर्वाद बना रहे। 


 

PREV

MyNation Hindi पर पाएं आज की ताजा खबरें (Aaj Ki Taza Khabar)। यहां आपको राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ब्रेकिंग न्यूज़ और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं की तुरंत और भरोसेमंद जानकारी मिलती है। राजनीति, अर्थव्यवस्था, खेल, मनोरंजन और टेक सहित हर बड़ी खबर पर रहें अपडेट—तेज, सटीक और आसान भाषा में।

Recommended Stories

21BY72 Season 5: सूरत बना स्टार्टअप हब, निवेशकों और युवाओं का महाकुंभ
World Motorcycle Day: Ajay's Cafe और GMRA की अनोखी पहल, सुरक्षित राइडिंग का बड़ा संदेश