भारतीय राजनयिकों पर अपनी खीज उतार रहा है पाकिस्तान

Published : Jan 15, 2019, 07:46 PM IST
भारतीय राजनयिकों पर अपनी खीज उतार रहा है पाकिस्तान

सार

पाकिस्तान में तैनात भारतीय राजनयिकों को लगातार गलत व्यवहार का सामना करना पड़ रहा है। उनका अवैध तरीके से पीछा किया जाता है। इस बार तो उनका सोशल मीडिया एकाउंट हैक करने की भी कोशिश की गई। इस बारे में औपचारिक शिकायत भी दर्ज कराई गई है।   

पाकिस्तान में भारतीय राजनयिकों को मुश्किल परिस्थितियों का सामना करना पड़ रहा है। पाकिस्तान के सुरक्षा अधिकारियों ने भारतीय राजदूत और उनके जूनियर अधिकारी के साथ  इस्लामाबाद में गलत व्यवहार किया। 

यही नहीं एक अधिकारी का सोशल मीडिया एकाउंट हैक करने की भी कोशिश की गई। 

पाकिस्तान में स्थित भारतीय उच्चायोग ने पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय में एक पाकिस्तानी सुरक्षा अधिकारी के खिलाफ गलत व्यवहार और उसके सोशल मीडिया अकाउंट को हैक करने की कोशिश को लेकर 10 जनवरी को औपचारिक शिकायत दर्ज कराई थी।

भारत ने पाकिस्तानी विदेश मंत्रालय के सामने दर्ज कराए गए अपने विरोध में कहा है कि पाकिस्तान के एक सुरक्षाधिकारी ने भारतीय उच्चायुक्त और डिप्टी हाईकमीश्नर का पीछा किया और उनपर कड़ी नजर रखी जब वह एक शादी के रिसेप्शन में हिस्सा लेने के लिए 4 दिसंबर को होटल पहुंचे थे। 

भारतीय पक्ष ने दूसरे सचिव (सेकेंड सेक्रेटरी) के सोशल मीडिया अकाउंट को हैक करने की कोशिशों के बारे में भी शिकायत की है।  

सेकेंड सेक्रेटरी के एक रिश्तेदार के अकाउंट को भी हैक करने की कोशिश हुई हैं।

 वहीं सेक्रेटरी को फेसबुक से कई ईमेल मिले है कि कोई अज्ञात शख्स उनके अकाउंट को लगातर लॉग इन करने की कोशिश कर रहा है। 
 

PREV

MyNation Hindi पर पाएं आज की ताजा खबरें (Aaj Ki Taza Khabar)। यहां आपको राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ब्रेकिंग न्यूज़ और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं की तुरंत और भरोसेमंद जानकारी मिलती है। राजनीति, अर्थव्यवस्था, खेल, मनोरंजन और टेक सहित हर बड़ी खबर पर रहें अपडेट—तेज, सटीक और आसान भाषा में।

Recommended Stories

Surat News: केंडोर IVF सेंटर के 6 साल पूरे, निःसंतान दंपतियों के लिए विशेष रियायत
Surat News: जीएम ग्रुप ने अभिनेता प्रतीक गांधी को बनाया ब्रांड एंबेसडर, सूरत इंडस्ट्रियल पार्क को नई पहचान