शहीद भारतीय जवान के बदले मार गिराए दर्जन भर पाकिस्तानी सैनिक

Published : Mar 23, 2019, 12:18 PM IST
शहीद भारतीय जवान के बदले मार गिराए दर्जन भर पाकिस्तानी सैनिक

सार

कल जब हम अपने घरों में सुरक्षित नींद के मजे ले रहे थे, तब हमारे जांबाज फौजी पाकिस्तान को उसकी हरकत का मजा चखा रहे थे। दुश्मन ने नियंत्रण रेखा पर फिर से सीज फायर का उल्लंघन किया। जिससे नाराज होकर भारतीय सेना ने पाकिस्तानी चौकियों पर इतनी भीषण गोलाबारी की कि उसे लेने के देने पड़ गए। 

जम्मू में नियंत्रण रेखा के पास पाकिस्तान को संघर्ष विराम का उल्लंघन भारी पड़ा। पाकिस्तान ने पहले शुरुआत की, फिर भारतीय जवानों ने उसका जवाब दिया। जो कि दुश्मन को बहुत बारी पड़ा। 

भारत की जवाबी कार्रवाई में पाकिस्तान के दर्जन भर सैनिकों के मारे जाने की खबर है, जिसमें दो पाक फौज के दो वरिष्ठ अधिकारी भी शामिल हैं। यह गोलाबारी जम्मू की अखनूर तहसील के केरी  बट्टल सेक्टर में हुई। हालांकि पाकिस्तान ने अभी अपने फौजियों के मारे जाने की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। 

पाकिस्तान ने गुरुवार को इस इलाके में मोर्टार दागे। जिससे भारतीय राइफलमैन यशपाल शहीद हो गए। इससे नाराज होकर भारतीय सैनिकों ने पाकिस्तानी चौकियों पर कहर बरपा दिया। उन्होंने इतनी गोलाबारी की कि पाकिस्तान की छह चौकियां तबाह हो गईं और दो अफसरों सहित 12 सैनिकों की मौत हो गई। उसके 23 जवान गंभीर रुप से घायल भी बताए जा रहे हैं। 

भारतीय जवानों ने मारे गए पाकिस्तानी जवानों का शव उठाने के लिए पाकिस्तानी हेलीकॉप्टरों को नियंत्रण रेखा के पास चक्कर काटते हुए भी देखा। 

इससे पहले होली के दिन गुरुवार दोपहर 2:45 बजे पाकिस्तान ने अखनूर के केरी बट्टल के साथ राजौरी के नौशहर सेक्टर के कलाल और देंग इलाके में गोले दागे थे। इस इलाके में पाकिस्तान पिछले काफी समय से गोलाबारी कर रहा है। जिसका जबरदस्त जवाब शुक्रवार को भारतीय जवानों ने दिया। 

भारत की ओर से केरी बट्टल में करारा जवाब मिलने के बाद पाकिस्तान ने पुंछ जिले के मेंढर में कई गोले दागे। इसमें तीन और जवान घायल पवन कुमार, रविंद्र सिंह और अरुण कुमार घायल हुए।

भारतीय सेना के प्रवक्ता ने जानकारी दी है कि पाकिस्तानी सेना ने सुंदरबनी, नौशहरा और मेंढर में गोलाबारी की है। भारतीय जवान भी इसका कड़ा जवाब दे रहे हैं। 

पाकिस्तानी सेना ने साल 2019 के शुरुआती तीन महीनों में ही नियंत्रण रेखा पर 110 बार संघर्ष विराम का उल्लंघन किया है।

PREV

MyNation Hindi पर पाएं आज की ताजा खबरें (Aaj Ki Taza Khabar)। यहां आपको राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ब्रेकिंग न्यूज़ और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं की तुरंत और भरोसेमंद जानकारी मिलती है। राजनीति, अर्थव्यवस्था, खेल, मनोरंजन और टेक सहित हर बड़ी खबर पर रहें अपडेट—तेज, सटीक और आसान भाषा में।

Recommended Stories

Surat News: केंडोर IVF सेंटर के 6 साल पूरे, निःसंतान दंपतियों के लिए विशेष रियायत
Surat News: जीएम ग्रुप ने अभिनेता प्रतीक गांधी को बनाया ब्रांड एंबेसडर, सूरत इंडस्ट्रियल पार्क को नई पहचान