मां की हसरत थी बेटा प्लेन उड़ाएगा तो करूंगी हवाई सफर, पायलट बन बेटा मां-दादी को ले गया सिंगापुर

Published : Nov 20, 2018, 04:09 PM IST
मां की हसरत थी बेटा प्लेन उड़ाएगा तो करूंगी हवाई  सफर, पायलट बन बेटा मां-दादी को ले गया सिंगापुर

सार

प्रदीप कृष्णन चेन्नई से सिंगापुर जाने वाली इंडिगो की फ्लाइट के पायलट थे और उनकी मां, दादी तथा बहन यात्री।

आज भी न जाने कितने लोगों की इच्छा एक बार हवाई सफर करने की है। ऐसे में क्या कोई शर्त रखी जा सकती है। कम से कम सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो को देखकर तो 'हां' ही कहा जाएगा। यह वीडियो चेन्नई से आया है। इसमें इंडिगो की सिंगापुर जाने वाली फ्लाइट के पायलट उड़ान से पहले अपनी मां और दादी के पैर छूकर आशीर्वाद लेते नजर आ रहे हैं। लेकिन इस वीडियो के पीछे की कहानी काफी दिलचस्प है। 

दरअसल, प्रदीप कृष्णन  की मां की हसरत थी कि जब उनका बेटा विमान उड़ाएगा तभी वह हवाई सफर करेंगी। प्रदीप ने ऐसा कर दिखाया। वह पायलट बने। यही नहीं जल्द ही वह मौका भी आ गया जिसका मां को इंतजार था। चेन्नई से सिंगापुर जा रही फ्लाइट की कमान प्रदीप के हाथ में थी और यात्रियों में उनकी मां और दादी भी शामिल थीं। 

उड़ान से पहले प्रदीप ने दोनों की सीट पर आए और पैर छूकर आशीर्वाद लिया और फिर फ्लाइट को सिंगापुर ले गए। वीडियो में दादी और मां बेटे को दुलारते नजर आ रही हैं। यह वीडियो उनके एक मित्र ने फेसबुक पर अपलोड किया था। कुछ ही समय में यह वायरल हो गया। इसमें प्रदीप की बहन भी दिख रही हैं। विमान के दूसरे यात्रियों ने भी इस पल की प्रशंसा की। 

इस वीडियो को फेसबुक पर अपलोट करने वाले नागार्जुन द्वारकानाथ भी पायलट हैं। उन्होंने अपनी पोस्ट में लिखा, 'सपना सच हुआ। मेरे रूममेट प्रदीप कृष्णन इंडिगो में नौकरी पाने के बाद अपनी मां, दादी और बहन को पहली बार हवाई यात्रा पर ले गए। ये एक लंबा सफर था। 2007 से हमने उड़ना शुरू किया। 11 साल हो गए जब हम पहली बार स्टूडेंट पायलट के तौर पर पहली बार उड़े थे।'

 

(इनपुट अनिंद्य बनर्जी)

PREV

MyNation Hindi पर पाएं आज की ताजा खबरें (Aaj Ki Taza Khabar)। यहां आपको राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ब्रेकिंग न्यूज़ और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं की तुरंत और भरोसेमंद जानकारी मिलती है। राजनीति, अर्थव्यवस्था, खेल, मनोरंजन और टेक सहित हर बड़ी खबर पर रहें अपडेट—तेज, सटीक और आसान भाषा में।

Recommended Stories

Surat Chess Tournament 2026: SGVS चेस मास्टर्स कप में उभरी नई प्रतिभाएं, वाका लक्ष्मी का दमदार प्रदर्शन
MSME को मिली नई गति: सूरत में सेंट्रल बैंक आउटरीच कैंप, ₹247 करोड़ के ऋण प्रस्ताव स्वीकृत