इंडिगो के सिस्टम में आई खराबी के कारण यात्रियों को आई परेशानी

ankur sharma |  
Published : Oct 07, 2018, 05:38 PM IST
इंडिगो के सिस्टम में आई खराबी के कारण यात्रियों को आई परेशानी

सार

इंडिगो एयरलाइन से यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए आज एक और बुरा दिन था। इस विमान कंपनी  के सेवाओं में आई तकनीकि खराबी के कारण इस देश भर में इसकी उड़ान सेवा प्रभावित रही।

इंडिगो एयरलाइन से यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए आज एक और बुरा दिन था। इस विमान कंपनी  के सेवाओं में आई तकनीकि खराबी के कारण इस देश भर में इसकी उड़ान सेवा प्रभावित रही। एयरलाइन के अंदर आई इस खराबी के कारण सेवा 90 मिनट की देर से चलीं। सिस्टम में आई इस खराबी के कारण दिल्ली, मुंबई, बैंगलोर की यात्रा करने वाले यात्रियों को ज्यादा परेशानी का सामना करना पड़ा। यात्री हवाई अड्डों के अंदर घंटों तक फंसे रहे। इसके कारण कई यात्रियों की कन्केटिंग फ्लाइट छूट गई।

इंडिगो ने कहा कि "सिस्टम ने काम करना बंद कर दिया था। बहुत से यात्रियों को एयरपोर्ट पर फ्लाइट का इंतजार करना पड़ा"। विमान कंपनी ने लोगों से धैर्य और सहयोग की अपील की।

बाद में इंडिगो ने ऑपरेशन के सामान्य होने का दावा किया। इंडिगो एयरलाइंस ने कहा, "हमें आज सुबह हमारे सिस्टम में आई खराबी के कारण  यात्रियों को होने वाली असुविधा का अफसोस है क्योंकि सिस्टम लगभग 90 मिनट तक काम नहीं कर रहा था। हमारी उड़ानें और चेक-इन प्रणाली सामान्य रूप से काम कर रही है।"

दिल्ली, मुंबई और बैंगलोर से यात्रा करने वाले यात्रियों को सबसे अधिक प्रभावित हुए थे। साथ ही हैदराबाद, चेन्नई के यात्रियों को भी सिस्टम में आई खराबी के कारम उड़ानों में देरी की शिकायत की थी।

यह पहली बार नहीं है जब इंडिगों के यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा है। पिछले साल भी, कई यात्रियों ने इंडिगों के कर्मचारियों के खिलाफ दुर्व्यवहार का आरोप लगाया था। शटलर पीवी सिंधु ने इंडिगो कर्मचारियों पर दुर्व्यवहार का आरोप लगाया था। इसके अलावा दिल्ली हवाई अड्डे पर एक यात्री को विमान से ग्राउंड स्टाफ द्वारा नीचे फेंकने वाला वीडियो भी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ था। वीडियो के कारण, इंडिगो को बड़ी शर्मिंदगी और सार्वजनिक आलोचना का सामना करना पड़ा। वीडियो में यात्री राजीव कटियाल को जमीन पर धकेल दिया गया है और दो एयरलाइन कर्मचारियों को थ्रोटलिंग देखा जाता है।

PREV

MyNation Hindi पर पाएं आज की ताजा खबरें (Aaj Ki Taza Khabar)। यहां आपको राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ब्रेकिंग न्यूज़ और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं की तुरंत और भरोसेमंद जानकारी मिलती है। राजनीति, अर्थव्यवस्था, खेल, मनोरंजन और टेक सहित हर बड़ी खबर पर रहें अपडेट—तेज, सटीक और आसान भाषा में।

Recommended Stories

Vishwa Navkar Mahamantra Divas 2026: सूरत में JITO का भव्य महाजाप, अमित शाह की वर्चुअल उपस्थित के साथ 108 देशों की भागीदारी
World Health Day पर वेसु के GD Goenka स्कूल में Teen Skin Care पर जागरूकता सत्र, डॉ. जगदीश सखिया के अहम टिप्स