IPL 2024: धोनी ने क्यों छोड़ी CSK की कप्तानी,आखिरी बार मैदान में आएंगे नजर?

IPL 2024 CSK new captain Ruturaj Gaikwad: आईपीएल 2024 के अगस्त से पहले धोनी फैंस को बड़ा झटका लगा है। महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) ने चेन्नई सुपर किंग्स की कप्तानी छोड़ दी है अब सीएसके के नए कप्तान ऋतुराज गायकवाड होंगे जिसकी जानकारी खुद चेन्नई सुपर किंग्स के मैनेजमेंट ने दी है।

IPL 2024 MS Dhoni steps down as CSK captain Ruturaj Gaikwad will be new caption of chennai super kings kxa

Chennai Super Kings Captain: आईपीएल 2024 (IPL) का इंतजार क्रिकेट प्रेमी बेसब्री से कर रहे हैं इसी बीच चेन्नई सुपर किंग्स ने इंडियन प्रीमियर लीग के आगाज से पहले बड़ा उलट फिर करते हुए सभी को चौंका दिया। महेंद्र सिंह धोनी ने कप्तानी छोड़ने का फैसला लिया है। यानी अपकमिंग आईपीएल में युवा बल्लेबाज ऋतुराज गायकवाड (CSK new captain Ruturaj Gaikwad) टीम की अगवाई करते नजर आएंगे। इससे पहले सुरेश रैना और रविंद्र जडेजा भी टीम की कमान  हाथों में ले चुके हैं। बता दें सीजन की शुरुआत चेन्नई और बेंगलुरु के बीच शुक्रवार को एम चिदंबरम स्टेडियम में खेले जाने वाले मुकाबले से होगा।

एमएस धोनी के कप्तानी छोड़ने से फैंस को झटका

चेन्नई सुपर किंग्स में महेंद्र सिंह धोनी के प्रति फैंस की दीवानगी किसी से छिपी नहीं हैष ऐसे में आईपीएल से ठीक पहले उनका कप्तानी छोड़ने का फैसला फैंस को निराश करने वाला है। वही यह सवाल भी खड़े हो रहे हैं कि आखिर गायकवाड को ही कप्तान क्यों चुना गया। तो बताया जा रहा है काफी पहले से मैनेजमेंट उनमें लीडरशिप की क्वालिटी देख रहा था धोनी भी उनके पक्ष में थे। इसके बाद मेनेजमेंट ने बड़ा बदलाव करते हुए आईपीएल 2024 में गायकवाड को चेन्नई सुपर किंग्स की कमान सौंपा है।

 

OFFICIAL STATEMENT: MS Dhoni hands over captaincy to Ruturaj Gaikwad.

— Chennai Super Kings (@ChennaiIPL)

 

महेंद्र सिंह धोनी IPL के सफल कप्तान

महेंद्र सिंह धोनी IPL के सबसे सफल कप्तान हैं। उन्होंने 212 मैचों में चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) की कप्तानी की है इसके अलावा उनकी अगुवाई में सीएसके ने 5 बार आईपीएल का खिताब भी अपने नाम किया है> यहां तक 2023 में भी धोनी के कप्तानी में चेन्नई ने गुजरात टाइटंस को फाइनल में हराकर जीत हासिल की थी। बता दें एमएस धोनी ने 15 अगस्त 2020 को इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा कह दिया था। 

ये भी पढ़ें- इंडिया गठबंधन को एक और झटका: यूपी में लोकदल के बाद अब पल्ल्वी पटेल की पार्टी ने भी छोड़ा साथ

vuukle one pixel image
click me!