10 हजार सैनिक लेंगे शास्त्रीय हठ योग का प्रशिक्षण, ईशा फाउंडेशन की पहल, आर्मी की दक्षिणी कमान करेगी सहयोग

Rajkumar Upadhyaya |  
Published : Aug 16, 2023, 05:54 PM IST
10 हजार सैनिक लेंगे शास्त्रीय हठ योग का प्रशिक्षण, ईशा फाउंडेशन की पहल, आर्मी की दक्षिणी कमान करेगी सहयोग

सार

ईशा फाउंडेशन ने भारतीय सेना की दक्षिणी कमान के सहयोग से "तनाव प्रबंधन और समग्र खुशहाली के लिए योग" कार्यक्रम शुरू किया है। 77वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर ईशा फाउंडेशन ने यह पहल की है। इसके तहत सप्ताह भर के शास्त्रीय हठ योग कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। यह कार्यक्रम 9 राज्यों के 23 से अधिक स्थानों पर आयोजित होंगे।

नई दिल्ली। ईशा फाउंडेशन ने भारतीय सेना की दक्षिणी कमान के सहयोग से "तनाव प्रबंधन और समग्र खुशहाली के लिए योग" कार्यक्रम शुरू किया है। 77वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर ईशा फाउंडेशन ने यह पहल की है। इसके तहत सप्ताह भर के शास्त्रीय हठ योग कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। यह कार्यक्रम 9 राज्यों के 23 से अधिक स्थानों पर आयोजित होंगे। जहां 10 हजार से अधिक जवानों को प्रशिक्षण दिया जाएगा। 

 

सैनिकों को सिखाए जाएंगे हठ योग अभ्यास

प्राप्त जानकारी के अनुसार, सैनिकों को सूर्य क्रिया और और अंगमर्दन जैसे शास्त्रीय हठ योग अभ्यास सिखाएंगे। नाड़ी शुद्धि और ईशा क्रिया भी सैनिकों को सिखाया जाएगा। ईशा फाउंडेशन की तरफ से यह पहल दक्षिणी कमान के जनरल-कमांडर-इन-चीफ लेफ्टिनेंट जनरल अजय कुमार सिंह की उपस्थिति में शुरू की गई थी। 


संतुलन और स्थिरता विकसित करने में मदद

सद्गुरू के टिवटर हैंडल से कहा गया है कि वर्दी में पुरुष और महिलाएं सैनिक के रूप में राष्ट्र को सबसे बड़ी सेवा प्रदान कर रहे हैं। उन्हें उन शानदार सांस्कृतिक तकनीक को उपलब्ध कराना सबसे अहम है, जिनके जरिए हमारी संस्कृति, आपको अपने अंदर संतुलन और स्थिरता विकसित करने में मदद करती है। ईशा शास्त्रीय हठ योग आपके भीतर एक अलग स्तर की मानसिक और ऊर्जावान क्षमता लाएगा। आप कैसा प्रदर्शन करते हैं और अपने जीवन का कैसे अनुभव करते हैं, दोनों के संदर्भ में एक महत्वपूर्ण अंतर लाएगा।


 

PREV

MyNation Hindi पर पाएं आज की ताजा खबरें (Aaj Ki Taza Khabar)। यहां आपको राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ब्रेकिंग न्यूज़ और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं की तुरंत और भरोसेमंद जानकारी मिलती है। राजनीति, अर्थव्यवस्था, खेल, मनोरंजन और टेक सहित हर बड़ी खबर पर रहें अपडेट—तेज, सटीक और आसान भाषा में।

Recommended Stories

सूरत में सनराइज विद्यालय के‘अभिव्यक्ति 2026’ महोत्सव में चमका छात्रों का टैलेंट, पुलिस कमिश्नर रहे मुख्य अतिथि
Divyang Fashion Show Surat: लव एंड केयर ट्रस्ट के मंच पर दिव्यांग प्रतिभाओं ने जीता दिल