
नई दिल्ली।
देश में हो रहे लोकसभा चुनाव की धूम भारत ही नहीं विदेशों में भी है। ब्रिटेन की राजधानी लंदन में भाजपा और कांग्रेस के समर्थकों ने रैली निकाल कर अपना समर्थन जताया है। विदेशों में रह रहे प्रवासी भी लोकसभा चुनाव में वोट डालने के लिए देश में आते हैं।
असल में लंदन में भाजपा और कांग्रेस की ओवरसीज यूनिटों ने रैली निकालकर अपना समर्थन देश में हो रहे चुनाव के लिए दिया। विदेशों में रहने वाले भारतीयों में इस चुनाव को लेकर काफी दिलचस्पी है। विदेशों भारतीय मूल के कई नागरियों के पास दोहरी नागरिकता है और कई प्रवासी चुनाव में वोट डालने के लिए देश में आते हैं। खासतौर से गुजराती मूल के प्रवासी हर साल अपना वोट डालने के लिए देश में आते हैं।
शनिवार को ही अनिवासी भारतीय मतदाताओं और विभिन्न पार्टियों के समर्थकों ने अपना समर्थन देते हुए कार रैली का आयोजन किया। हालांकि भाजपा और कांग्रेस के समर्थकों ने अपनी अपनी जीत के दावे किये हैं। द ओवरसीज फ्रेंड्स ऑफ बीजेपी की कार रैली में यूरोपियन रेसिंग चैंपियन अद्वैत देवधर ने भी भाग लिया। भाजपा समर्थकों ने ये रैली लंदन, बर्मिघम, लीसेस्टर, मैनचेस्टर, एडिनबर्ग और न्यूकैसल से निकाली और भाजपा समर्थकों ने भाजपा के समर्थन में टीशर्ट पहनी हुई थी। जो केशरिया रंग की थी।
वहीं कांग्रेस को समर्थन देने वाले संगठन इंडियन ओवरसीज कांग्रेस की रैली लंदन से शुरू हुई और बर्मिघम, कॉवेंट्री और स्लघ में घूमी और लोगों से कांग्रेस को समर्थन देने को कहा। ब्रिटेन में रहने वाले करीब दस हजार भारतीय बहुत उत्साह और सक्रियता से भारत में होने वाले चुनावों में भाग लेते हैं। हालांकि पहले कांग्रेस समर्थक दावा कर रहे थे कि इस रैली में कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी हिस्सा लेगीं। लेकिन वह नहीं आयी। अकसर विदेशों में पीएम मोदी की रैली में बड़ी संख्या में प्रवासी भारतीय हिस्सा लेते हैं।
MyNation Hindi पर पाएं आज की ताजा खबरें (Aaj Ki Taza Khabar)। यहां आपको राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ब्रेकिंग न्यूज़ और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं की तुरंत और भरोसेमंद जानकारी मिलती है। राजनीति, अर्थव्यवस्था, खेल, मनोरंजन और टेक सहित हर बड़ी खबर पर रहें अपडेट—तेज, सटीक और आसान भाषा में।