लोकसभा चुनाव 2019: कांग्रेस ने 27 उम्मीदवारों की चौथी लिस्ट जारी की

Published : Mar 17, 2019, 10:59 AM IST
लोकसभा चुनाव 2019: कांग्रेस ने 27 उम्मीदवारों की चौथी लिस्ट जारी की

सार

उत्तर प्रदेश में कैराना से हरेंद्र मलिक, बिजनौर से इंदिरा भट्टी, मेरठ से ओमप्रकाश शर्मा, गौतमबुद्ध नगर से अरविंद सिंह चौहान, अलीगढ़ से बृजेंद्र सिंह, हमीरपुर से प्रीतम लोधी और घोषी से बालकृष्ण चौहान को टिकट दिया गया है।

कांग्रेस ने लोकसभा चुनाव के लिए अपने उम्मीदवारों की चौथी सूची जारी कर दी है। इसमें उत्तर प्रदेश, केरल, छत्तीसगढ़, अरुणाचल प्रदेश और अंडमान-निकोबार की 27 सीटों के लिए उम्मीदवारों के नाम शामिल हैं।

पार्टी महासचिव मुकुल वासनिक की ओर से जारी बयान के मुताबिक, उत्तर प्रदेश की सात, केरल की 12, छत्तीसगढ़ की पांच, अरुणाचल प्रदेश की दो और अंडमान-निकोबार की एक सीट के लिए उम्मीदवार घोषित किए गए हैं। केरल की तिरुवनंतपुरम सीट से शशि थरूर एक बार फिर चुनाव लड़ेंगे।

उत्तर प्रदेश में कैराना से हरेंद्र मलिक, बिजनौर से इंदिरा भट्टी, मेरठ से ओमप्रकाश शर्मा, गौतमबुद्ध नगर से अरविंद सिंह चौहान, अलीगढ़ से बृजेंद्र सिंह, हमीरपुर से प्रीतम लोधी और घोषी से बालकृष्ण चौहान को टिकट दिया गया है।

इससे पहले कांग्रेस उत्तर प्रदेश एवं कुछ अन्य राज्यों के लिए तीन बार में कुल 54 उम्मीदवारों की घोषणा कर चुकी है जिनमें सोनिया गांधी और राहुल गांधी के नाम भी शामिल हैं।

पूर्व केंद्रीय मंत्री केवी थॉमस ने अर्णाकुलम सीट से टिकट नहीं मिलने पर निराशा जताई और अपनी पार्टी पर निशाना साधा।
 

PREV

MyNation Hindi पर पाएं आज की ताजा खबरें (Aaj Ki Taza Khabar)। यहां आपको राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ब्रेकिंग न्यूज़ और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं की तुरंत और भरोसेमंद जानकारी मिलती है। राजनीति, अर्थव्यवस्था, खेल, मनोरंजन और टेक सहित हर बड़ी खबर पर रहें अपडेट—तेज, सटीक और आसान भाषा में।

Recommended Stories

NIF Global Surat में भारतीय हस्तशिल्प का शानदार जलवा, छात्र डिजाइनरों ने रैंप पर दिखाया परंपरा और ट्रेंड का संगम
Pride of Gujarat Award 2026: Ajay's Café ने जीता 'लीडिंग कैफे चेन ऑफ द ईयर' अवॉर्ड, CM भूपेंद्र पटेल ने दिया सम्मान