जम्मू-कश्मीर: आतंकी हमले में सीआरपीएफ के 2 जवान घायल

Published : Oct 16, 2018, 09:05 AM IST
जम्मू-कश्मीर: आतंकी हमले में सीआरपीएफ के 2 जवान घायल

सार

जम्मू-कश्मीर के पुलवामा जिले में सोमवार रात को सुरक्षा बलों के शिविर पर एक आतंकवादी हमले में सीआरपीएफ के दो जवान घायल हो गए।

जम्मू-कश्मीर के पुलवामा जिले में सोमवार रात को सुरक्षा बलों के शिविर पर एक आतंकवादी हमले में सीआरपीएफ के दो जवान घायल हो गए।

पुलिस के एक प्रवक्ता ने बताया कि, ‘‘आतंकवादियों ने दक्षिण कश्मीर के पुलवामा जिले में नेवा में सुरक्षाबलों के शिविर पर देर शाम को गोलीबारी की।’’ 

उन्होंने बताया कि सुरक्षाबलों ने भी जवाबी कार्रवाई की। प्रवक्ता ने कहा, ‘‘घटना में दो जवानों को चोटें आयी हैं।’’ 

उन्होंने बताया कि घायलों की पहचान 183 बीएन सीआरपीएफ के अमित कुमार और संतोष भारती के रूप में हुई है। जवानों का इलाज किया जा रहा है।

साथ ही पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

PREV

MyNation Hindi पर पाएं आज की ताजा खबरें (Aaj Ki Taza Khabar)। यहां आपको राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ब्रेकिंग न्यूज़ और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं की तुरंत और भरोसेमंद जानकारी मिलती है। राजनीति, अर्थव्यवस्था, खेल, मनोरंजन और टेक सहित हर बड़ी खबर पर रहें अपडेट—तेज, सटीक और आसान भाषा में।

Recommended Stories

Pride of Gujarat Award 2026: Ajay's Café ने जीता 'लीडिंग कैफे चेन ऑफ द ईयर' अवॉर्ड, CM भूपेंद्र पटेल ने दिया सम्मान
Parkside Premier league 2.0: सूरत इको पार्कसाइड में क्रिकेट का महाकुंभ, महिलाओं की एंट्री बनी सबसे बड़ा आकर्षण