पुलवामा में आतंकी हमले में सेना के 7 जवान घायल , जैश ने ली जिम्मेदारी

Gursimran Singh |  
Published : Oct 19, 2018, 12:40 PM IST
पुलवामा में आतंकी हमले में सेना के 7 जवान घायल  , जैश ने ली जिम्मेदारी

सार

- आतंकियों ने देर रात 9:45 बजे घात लगाकर सेना के वाहन को निशाना बनाया। सेना की टुकड़ी उस वक्त पेट्रोलिंग के लिए जा रही थी।  

जम्मू-कश्मीर में सेना के वाहन को निशाना बनाकर किए गए आतंकी हमले में 7 जवान घायल हो गए। इनमें से तीन की हालत गंभीर है। यह घटना दक्षिण कश्मीर के पुलवामा जिले के लस्सी पुरा इलाके की है। आतंकियों ने देर रात 9:45 बजे घात लगाकर सेना के वाहन को निशाना बनाया। सेना की टुकड़ी उस वक्त पेट्रोलिंग के लिए जा रही थी।

पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि यह हमला आईडी से किया गया था जिसको आतंकी कुछ दूर से संचालित कर रहे थे। उन्होंने सेना के 7 जवानों के घायल होने की  बात कही है। हमले के ठीक बाद सुरक्षाबलों ने पूरे इलाके को घेर कर आतंकियों की धरपकड़ शुरू कर दी है। 

गंभीर रूप से घायल तीन जवानों को सेना के 92 बेस अस्पताल ले जाया गया है, वहीं बाकी चार को स्थानीय अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। हमले की जिम्मेदारी आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद ने ली है। हमले की जिम्मेदारी लेते हुए जैश ने सेना के 3 जवानों के मारे जाने का दावा किया है। 

PREV

MyNation Hindi पर पाएं आज की ताजा खबरें (Aaj Ki Taza Khabar)। यहां आपको राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ब्रेकिंग न्यूज़ और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं की तुरंत और भरोसेमंद जानकारी मिलती है। राजनीति, अर्थव्यवस्था, खेल, मनोरंजन और टेक सहित हर बड़ी खबर पर रहें अपडेट—तेज, सटीक और आसान भाषा में।

Recommended Stories

Bhavika Maheshwari: इंटरनेशनल मंचों पर छाईं सूरत की युवा स्पीकर, भारतीय दर्शन का बढ़ाया मान
सूरत में 3 दिवसीय संस्कृत लघु फिल्म प्रशिक्षण, युवाओं को मिला फिल्ममेकिंग मार्गदर्शन