Jaunpur News: जौनपुर राजमार्ग पर रोडवेज बस से ट्रैक्टर ट्राली में भीषण टक्कर, 6 मजदूरों की मौत, 3 गंभीर

Surya Prakash Tripathi |  
Published : Feb 26, 2024, 10:27 AM ISTUpdated : Feb 26, 2024, 10:34 AM IST
Jaunpur News: जौनपुर राजमार्ग  पर रोडवेज बस से ट्रैक्टर ट्राली में भीषण टक्कर, 6 मजदूरों की मौत, 3 गंभीर

सार

जौनपुर जिले के सिकरारा थाना अंतर्गत समाधगंज बाजार के समीप रविवार आधी रात के बाद रोडवेज बस और ट्रैक्टर ट्रॉली की टक्कर हो गई। जिसमें ट्रैक्टर ट्राली पर सवार 6 मजदूरों की मौत हो गई। इतने ही मजदूर घायल है। जिनमें तीन की हालत गंभीर बताई जा रही है।

जौनपुर। यूपी के जौनपुर जिले के सिकरारा थाना अंतर्गत समाधगंज बाजार के समीप जौनपुर रायबरेली हाईवे पर रविवार रात 11.30 बजे रोडवेज बस और ट्रैक्टर ट्रॉली की टक्कर हो गई। जिसमें ट्रैक्टर ट्राली पर सवार 6 मजदूरों की मौत हो गई। इतने ही मजदूर घायल है। जिनमें तीन की हालत गंभीर बताई जा रही है। हादसे की सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया। मृतकों के शव को पोस्टमार्टम हाउस भेज दिया गया है। दो दिन पहले ही कासगंज जिले में माघी पूर्णिमा स्नान के लिए जा रहे श्रद्धालुओं को ट्रैक्टर ट्राली पलट कर तालाब में गिर गई थी। जिसमें 6 माह के मासूम बच्चे समय 23 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई थी।
 

मकान की ढलाई करके वापस लौट रहे थे मजदूर
जौनपुर जनपद के सिकरारा थाना अंतर्गत तोहफापुर गांव में जौनपुर रायबरेली हाईवे पर रविवार देर रात करीब 11.30 बजे 12 मजदूर मकान की ढलाई करके घर लौट रहे थे। ट्रैक्टर में मिक्सर मशीन बंधी हुई थी। ट्रैक्टर जैसे ही पुरवा बाजार होते हुए हाईवे पर चढ़ा, वैसे ही प्रयागराज से गोरखपुर की तरफ जा रही तेज रफ्तार रोडवेज बस ने जोरदार टक्कर मार दी।


 

प्रयागराज से गोरखपुर जा रही थी रोडवेज बस 
यह हादसा सिकरारा थाना क्षेत्र के समाधगंज बाजार के समीप हुआ। जिससे ट्रैक्टर ट्रॉली अनियंत्रित होकर पलट गई। इस हादसे में 6 मजदूरों की मौत हो गई। जिनमें से पांच एक ही गांव के रहने वाले हैं। हादसे में बस सवार एक महिला भी घायल हुई है। रोडवेज बस प्रयागराज के सिविल लाइंस डिपो की है, जो गोरखपुर जा रही थी। तेज रफ्तार बस अनियंत्रित होकर ट्रैक्टर में पीछे से टक्कर मारी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि ट्रैक्टर और ट्राली के परखच्चे उड़ गए। वहां कोहराम मच गया। शोर शराबा सुनकर आसपास के लोग दौड़े।
 

हादसे के बाद लग गया था जाम 
सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी को ट्रैक्टर ट्राली से बाहर निकाला और उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया। जहां 6 लोगों की मौत की पुष्टि हुई। बाकी घायलों का इलाज चल रहा है। पुलिस अधीक्षक डॉ अजय पाल शर्मा, अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण शैलेंद्र कुमार सिंह, सदर व मछली शहर के सीओ सहित कई थानों को फोर्स मौके पर पहुंची। इस दौरान हाइवे पर जाम की स्थिति उत्पन्न हो गई। 
 

ये हैं दुर्घटनाग्रस्त लोग
यह मजदूर जौनपुर जनपद के ही सिकरारा थाना क्षेत्र के अली शाहपुर निवासी नीरज सरोज (28) पुत्र पुन्नी लाल सरोज, राजेश सरोज (45) पुत्र तेज बहादुर, संग्राम विश्वकर्मा (25) पुत्र राजेश विश्वकर्मा, चाई मुसहर (30) और वीरपालपुर गांव निवासी अतुल सरोज (30) पुत्र रमाशंकर, बधुवार गांव निवासी गोविंद बिंद (30) पुत्र रामचंद्र बिंद की मौत हुई है। वहीं अली शाहपुर के मंगला प्रसाद प्रजापति के बेटे अरविंद प्रजापति (30), पंकज सरोज (29)  पुत्र राम उजागर और देवरिया के माझा वीर सेन गांव निवासी सरोज भारतीया (35) पुत्री राम केवल भारतीया की हालत गंभीर है। एसपी दहज शैलेंद्र सिंह ने बताया कि हादसे की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस से सभी घायलों को मछलीशहर स्थित अस्पताल में भर्ती कराया है।


पुलिस अधीक्षक डॉ. अजय पाल शर्मा ने बताया कि हादसे में 6 मजदूरों की मौत हुई है। इसमें पांच एक ही गांव के रहने वाले हैं। एक दूसरे गांव का है। सभी श्रमिक मकान की ढलाई कर घर लौट रहे थे।

ये भी पढ़ें...
कासगंज में श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर ट्राली तालाब में पलटी, सात बच्चों समेत 24 की मौत

PREV

MyNation Hindi पर पाएं आज की ताजा खबरें (Aaj Ki Taza Khabar)। यहां आपको राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ब्रेकिंग न्यूज़ और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं की तुरंत और भरोसेमंद जानकारी मिलती है। राजनीति, अर्थव्यवस्था, खेल, मनोरंजन और टेक सहित हर बड़ी खबर पर रहें अपडेट—तेज, सटीक और आसान भाषा में।

Recommended Stories

Surat News: केंडोर IVF सेंटर के 6 साल पूरे, निःसंतान दंपतियों के लिए विशेष रियायत
Surat News: जीएम ग्रुप ने अभिनेता प्रतीक गांधी को बनाया ब्रांड एंबेसडर, सूरत इंडस्ट्रियल पार्क को नई पहचान