दिल्ली से गिरफ्तार आतंकी सज्जाद को कोर्ट ने 8 दिन के लिए एनआईए की हिरासत में भेजा

Published : Mar 22, 2019, 04:50 PM ISTUpdated : Mar 22, 2019, 05:03 PM IST
दिल्ली से गिरफ्तार आतंकी सज्जाद को कोर्ट ने 8 दिन के लिए एनआईए की हिरासत में भेजा

सार

पुलवामा निवासी सज्जाद खान को देर रात लाजपत राय बाजार के पास गिरफ्तार किया गया। पुलिस का दावा है कि वह जैश-ए-मोहम्मद का एरिया कमांडर है। पुलवामा हमले के साजिशकर्ता मुदस्सिर का करीबी बताया जाता है सज्जाद। 

दिल्ली से गिरफ्तार पुलवामा हमले के मुख्य साजिशकर्ता मुदस्सिर के सहयोगी और जैश-ए-मोहम्मद के संदिग्ध आतंकवादी सज्जाद खान को पटियाला हाउस कोर्ट ने 8 दिन के लिए राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) की रिमांड पर भेज दिया है। पुलवामा निवासी सज्जाद खान (27) को बृहस्पतिवार देर रात लाजपत राय बाजार के पास गिरफ्तार किया गया था।

अब 29 मार्च को पटियाला हाउस कोर्ट में पेश किया जाएगा। एनआईए के मुताबिक सज्जाद जैश-ए-मोहम्मद का एरिया कमांडर है। बताया जाता है कि पुलवामा हमले से पहले सज्जाद दिल्ली आया था। पुलवामा हमले का षड्यंत्रकारी मुदस्सिर हाल में जम्मू-कश्मीर में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में मारा जा चुका है। सुरक्षा बलों ने 11 फरवरी को पुलवामा में हुई मुठभेड़ में मुदस्सिर को मार गिराया था। मुदस्सिर ने सज्जाद को दिल्ली में स्लीपर सेल स्थापित करने की जिम्मेदारी दी थी। सज्जाद को हमले की साजिश की पूरी जानकारी थी। 

यह भी पढ़ें- पुलवामा हमले के मुख्य साजिशकर्ता का सहयोगी सज्जाद दिल्ली में गिरफ्तार

शुरुआती जांच में सामने आया है कि सज्जाद के दो भाई भी जैश-ए-मोहम्मद के सदस्य थे। लेकिन दोनों को सुरक्षा बलों ने एनकाउंटर में मार दिया था। पूछताछ में सज्जाद ने खुलासा किया है कि पुलवामा हमले का मास्टरमाइंड मुदस्सिर और पाकिस्तानी आतंकी यासिर एक ऐप पर फर्जी नम्बरों के जरिये बात करते थे। 

"

दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल की मानें तो सज्जाद राजधानी के इस मुस्लिम बहुल इलाके में पिछले एक माह से रह रहा था। पुलवामा हमले के कुछ दिन पहले ही वह दिल्ली चला आया था। यह भी बताया जा रहा है कि उसने कश्मीर में जांच एजेंसियों के हत्थे चढ़ने से बचने के लिए दिल्ली को ठिकाना बनाया था। यह भी कहा जा रहा है कि उसके यहां छिपाने में कश्मीर के कुछ अलगाववादियों का हाथ हो सकता है।
 

PREV

MyNation Hindi पर पाएं आज की ताजा खबरें (Aaj Ki Taza Khabar)। यहां आपको राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ब्रेकिंग न्यूज़ और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं की तुरंत और भरोसेमंद जानकारी मिलती है। राजनीति, अर्थव्यवस्था, खेल, मनोरंजन और टेक सहित हर बड़ी खबर पर रहें अपडेट—तेज, सटीक और आसान भाषा में।

Recommended Stories

Surat News: केंडोर IVF सेंटर के 6 साल पूरे, निःसंतान दंपतियों के लिए विशेष रियायत
Surat News: जीएम ग्रुप ने अभिनेता प्रतीक गांधी को बनाया ब्रांड एंबेसडर, सूरत इंडस्ट्रियल पार्क को नई पहचान