
झारखंड: झारखंड में पिछले महीने एक हिंदी दैनिक के पत्रकार को पीट-पीटकर मार डाला था। एक महिने के बाद अब मुख्य आरोपी को पलामू जिले से गिरफ्तार किया गया है।
पुलिस ने आरोपी की जानकारी देते हुए बताया कि आरोपी की पहचान नक्सलवादी संगठन तृतीया प्रस्तुति कमेटी (टीपीसी) के एरिया कमांडर प्रशांत जी के तौर पर हुई है। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि यह आरोपी पुलिस द्वारा मारी गई छापेमारी के दौरान पकड़ा गया है।
चतरा जिले में नक्सलवाद से जुड़ी कई घटनाओं में शामिल प्रशांत जी चतरा जिले और हजारीबाग इलाकों में सक्रिय था। यह आरोपी पलामू जिले के पांकी का रहने वाला है। पुलिस ने बताया कि, उन्होंने नक्सलवादी संगठन के एरिया कमांडर को उस वक्त गिरफ्तार किया गया जब वह अपने घर पांकी अपने परिवार के सदस्यों से मिलने आया था।
बता दें हिंदी अखबार ‘आज' के 32 वर्षीय पत्रकार चंदन तिवारी को अक्टूबर के अंतिम हफ्ते में कुछ अज्ञात लोगों ने चतरा जिले के सिमरिया पुलिस थाना अंतर्गत बलथरवा गांव से अगवा कर लिया था जिसके बाद पत्रकार को पीट-पीटकर मार दिया था। पत्रकार तिवारी के परिवार ने उसकी हत्या के पीछे नक्सली समूह का हाथ होने का संदेह जताया था।
MyNation Hindi पर पाएं आज की ताजा खबरें (Aaj Ki Taza Khabar)। यहां आपको राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ब्रेकिंग न्यूज़ और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं की तुरंत और भरोसेमंद जानकारी मिलती है। राजनीति, अर्थव्यवस्था, खेल, मनोरंजन और टेक सहित हर बड़ी खबर पर रहें अपडेट—तेज, सटीक और आसान भाषा में।