14 दिन की न्यायिक हिरासत में जीतू फौजी (वीडियो)

Published : Dec 10, 2018, 02:19 PM IST
14 दिन की न्यायिक हिरासत में जीतू फौजी (वीडियो)

सार

बुलंदशहर में 3 दिसंबर को हुए हंगामे में मारे गए इंस्पेक्टर सुबोध कुमार के  हत्यारोपी जीतू फौजी को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। उसको कई घंटों की पूछताछ के बाद जिला अस्पताल में मेडिकल करवाया गया। जिसके बाद जीतू को लेकर क्राइम ब्रांच की टीम भारी सुरक्षा में कोर्ट लेकर पहुंची।

जीतू से कई घंटों की पूछताछ के बाद जिला अस्पताल में मेडिकल करवाया गया। जिसके बाद जीतू को लेकर क्राइम ब्रांच की टीम भारी सुरक्षा में कोर्ट लेकर पहुंची।

अदालत से जीतू फौजी को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। 

"
जीतू फौजी को सेना ने शनिवार रात मेरठ में एसटीएफ को सौंपा था। जीतू से  क्राइम ब्रांच के अलावा राज्य सरकार द्वारा गठित विशेष जांच दल ने भी पूछताछ की।

जिस दिन बुलंदशहर के स्याना में हिंसा हुई थी। उस दौरान जीतू छुट्टी पर घर आया हुआ था। हिंसा के बाद वह वापस ड्यूटी पर चला गया था। हिंसा के दौरान इंस्पेक्टर सुबोध कुमार सिंह के पास एक युवक नजर आ रहा था। जिसकी पहचान पुलिस ने जीतू फौजी के रूप में की। इसलिए पुलिस को शक है कि हत्या में जीतू फौजी का हाथ हो सकता है।
 
वहीं जीतू फौजी के परिवार का कहना है कि उसने साजिशन फंसाया जा रहा है। जीतू के भाई धर्मेंद्र जो खुद सेना में हैं, उन्होंने कहा कि उनके पास कई ऐसे सबूत हैं जो जीतू को बेगुनाह साबित कर देंगे। जीतू चार साल पहले ही सेना में भर्ती हुआ था। शादीशुदा जीतू का एक बच्चा भी है।

दिसंबर की तीन तारीख को बुलंदशहर के स्याना कोतवाली क्षेत्र के चिंगरावठी इलाके में गोकशी के मामले को लेकर हिंसक हुई भीड़ की चपेट में आने से इंस्पेक्टर सुबोध को अपनी जान गंवानी पड़ी थी। इस हिंसा में सुमित नाम के एक युवक की भी मौत हो गई थी।
 

PREV

MyNation Hindi पर पाएं आज की ताजा खबरें (Aaj Ki Taza Khabar)। यहां आपको राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ब्रेकिंग न्यूज़ और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं की तुरंत और भरोसेमंद जानकारी मिलती है। राजनीति, अर्थव्यवस्था, खेल, मनोरंजन और टेक सहित हर बड़ी खबर पर रहें अपडेट—तेज, सटीक और आसान भाषा में।

Recommended Stories

21BY72 Season 5: सूरत बना स्टार्टअप हब, निवेशकों और युवाओं का महाकुंभ
World Motorcycle Day: Ajay's Cafe और GMRA की अनोखी पहल, सुरक्षित राइडिंग का बड़ा संदेश