राजस्थान में चुनाव संपन्न होने के बाद पलटा सट्टा बाज़ार

Published : Dec 10, 2018, 02:04 PM IST
राजस्थान में चुनाव संपन्न होने के बाद पलटा सट्टा बाज़ार

सार

राजस्थान में मतदान से पहले तक सट्टा बाज़ार में कांग्रेस की जीत को लेकर भाव ज्यादा था लेकिन चुनाव समाप्त होने के बाद स्थिति बदल गई है। यहां के सटोरिये मतदान से पहले कांग्रेस को 130 से 140 सीटें दे रहे थे। लेकिन मतदान के बाद यह आकड़ा एकदम से बदल गया है। 

जयपुर—राजस्थान में विधानसभा चुनाव संपन्न होने के बाद सबकी नजर 11 दिसंबर को होने वाली मतगणना पर है। सत्तारुढ़ भारतीय जनता पार्टी और विपक्ष कांग्रेस दोनों प्रमुख दल भारी बहुमत से अपनी-अपनी सरकार बनाने का दावा कर रहे हैं। अलग अलग एग्जिट पोल और सर्वे सामने आ रहे है जिसमे कई सारे दावे किये जा रहे है लेकिन सबकी निगाहें सट्टा बाज़ार में लगी हुई है।

राजस्थान में मतदान से पहले तक सट्टा बाज़ार में कांग्रेस की जीत को लेकर भाव ज्यादा था लेकिन चुनाव समाप्त होने के बाद स्थिति बदल गई है। यहां के सटोरिये मतदान से पहले कांग्रेस को 130 से 140 सीटें दे रहे थे।

लेकिन मतदान के बाद यह आकड़ा एकदम से बदल गया है। अब सट्टा बाजार में कांग्रेस का भाव कम हो गया है और बीजेपी का भाव बढ़ गया है। अब बाज़ार के मुताबिक़ कांग्रेस केवल 90 सीटें पा सकती है वही बीजेपी के खाते में 107 से 108 सीटें आने की संभावना है।

जयपुर के सटोरियों की माने तो यहां भाजपा को पूर्ण रूप से बहुमत मिलता दिख रहा है। जयपुर सट्टा बाजार ने भाजपा को 115-117 सीटें दी है, जबकि कांग्रेस के खाते में सिर्फ 65-68 सीटें आई हैं। राजकोट सट्टा बाजार ने भाजपा को 105-107 सीटें दी है और कांग्रेस को सिर्फ 61-63 सीटें दी है। 

जबकि शेखावती सट्टा बाजार ने भाजपा को 103-105 सीटें दी है और कांग्रेस को 54-45 सीटें दी है। जयपुर और कोलाकात सट्टा बाजार के आंकड़े में ज्यादा अंतर नहीं दिख रहा है। कोलकाता सट्टा बाजार ने भाजपा को 112-114 सीटें दी है जबकि कांग्रेस को 57-59 सीटें दी है।

PREV

MyNation Hindi पर पाएं आज की ताजा खबरें (Aaj Ki Taza Khabar)। यहां आपको राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ब्रेकिंग न्यूज़ और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं की तुरंत और भरोसेमंद जानकारी मिलती है। राजनीति, अर्थव्यवस्था, खेल, मनोरंजन और टेक सहित हर बड़ी खबर पर रहें अपडेट—तेज, सटीक और आसान भाषा में।

Recommended Stories

CBSE 12th Board Result 2026: सूरत के GD Goenka International School के छात्रों का शानदार प्रदर्शन, 13वीं बार 100% रिजल्ट
Mother’s Day Celebration: सूरत व्हाइट लोटस इंटरनेशनल स्कूल के मातृत्व उत्सव में दिखा मां-बच्चों का अनोखा रिश्ता, भावुक प्रस्तुतियों ने जीता दिल